Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DRM को घाटमपुर स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं मिली:रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के कामों को देखा, बोले- समय पर काम पूरा करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनिरुद्ध कुमार ने हमीरपुर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण और घाटमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, खासकर पेयजल व्यवस्था की स्थिति को परखा। स्टेशन पर पीने के पानी की व्यवस्था ठीक नहीं मिली, उसे सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण कर संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एलसी गेट पर दोहरीकरण कार्य की जांच, सुरक्षा पर जोर DRM ने हमीरपुर–घाटमपुर रेलखंड पर स्थित एलसी गेट S-53 का दौरा किया, जहां दोहरीकरण का काम चल रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और प्रगति की बारीकी से जांच की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण के दौरान सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे घाटमपुर रेलवे स्टेशन का भी सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों—कार्यालय, सफाई व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन के बाहरी स्वरूप (फसाड) का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाया जाए। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर फोकस निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने साफ-सफाई, पेयजल और अन्य यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को हर समय स्वच्छ पेयजल और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। अमृत भारत योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है, इसलिए सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दिन चढ़ते ही बढ़ रही गर्मी:धूल भरी हवा से बढ़ी दिक्कत, आने वाले दिनों में लू चलने के संकेत
    Next Article
    खेत में लगी आग से पांच बीघा फसल राख:हमीरपुर में किसान ने जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment