Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    E20 Fuel विवाद: AAP का बड़ा ऐलान, 8 August से देशभर में शुरू होगा Nationwide Campaign

    2 hours from now

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में टाउन हॉल (संवाद कार्यक्रम) की श्रृंखला शुरू करेगी। पार्टी का उद्देश्य वाहन मालिकों से बातचीत करना और इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं पर लोगों की राय जानना है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने इससे पहले दिल्ली में इस मुद्दे पर एक टाउन हॉल आयोजित किया था, जिसमें देशभर से करीब सात लाख लोगों ने ऑनलाइन भाग लिया था। उन्होंने कहा कि अब पार्टी इस अभियान को विभिन्न राज्यों में ले जाएगी और सार्वजनिक बैठकों के माध्यम से ई20 ईंधन (80 प्रतिशत पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत फसल-आधारित इथेनॉल) को लेकर लोगों की चिंताओं को समझने तथा इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने का काम करेगी। सिंह ने कहा कि आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राष्ट्रव्यापी अभियान का समन्वय करेंगे। पार्टी के अनुसार, यह अभियान आठ अगस्त को पश्चिम बंगाल में शुरू होगा, जिसके बाद नौ अगस्त को गुजरात और हरियाणा, 11 अगस्त को तेलंगाना और 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम होंगे। सिंह ने कहा कि इन सार्वजनिक बैठकों के दौरान पार्टी लोगों से ई20 ईंधन के खिलाफ उसके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी करेगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ई20 ईंधन कार्यक्रम का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि इसे लोगों पर थोपा जा रहा है और इससे वाहनों के प्रदर्शन पर असर पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jantar Mantar कनेक्शन बताने वाले Amritsar Police चीफ का तबादला, AAP पर BJP हमलावर
    Next Article
    Monsoon Session के आखिरी सप्ताह में होगा सियासी उबाल, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया whip

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment