Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआई समिट विरोध पर MLA अभय सिंह का हमला:बोले– लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, UGC नियमों में हो समान न्याय

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में स्वास्थ्य मेले में शामिल होने पहुंचे सपा से निष्कासित विधायक अभय सिंह ने एआई समिट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं और इससे देश की छवि प्रभावित होती है। कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया राष्ट्रहित के विरुद्ध अभय सिंह ने आरोप लगाया कि विरोध की यह शैली राष्ट्रहित के अनुरूप नहीं है और इससे राष्ट्र विरोधी ताकतों को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस के सहयोगी दल भी अब इस कदम की आलोचना करने को विवश हो गए हैं। उनके अनुसार, राजनीतिक असहमति लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसकी अभिव्यक्ति जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ होनी चाहिए। यूजीसी नियमों पर समान न्याय की मांग यूजीसी नियमों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस विषय पर स्टे दे चुका है, लेकिन अंतिम निर्णय में सभी वर्गों के साथ समान न्याय सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सवर्ण, सभी को समान अधिकार मिलें, यह नीति-निर्माण का मूल सिद्धांत होना चाहिए। झूठी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की वकालत अभय सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठी शिकायत करता है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही संबंधित समितियों में सभी समाज के लोगों की बराबर भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि निर्णय प्रक्रिया संतुलित और पारदर्शी बने। दो संशोधनों की पैरवी उन्होंने नियमों में दो आवश्यक संशोधन किए जाने की बात रखते हुए कहा कि वे ऐसे सुधारों के पक्षधर हैं, जो न्यायिक संतुलन और सामाजिक समरसता दोनों को मजबूत करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में विधिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:कानूनी अधिकार, मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी
    Next Article
    कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:मां पड़ोस में गई थीं, बेटा घर पर अकेला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment