Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एआरएम के खिलाफ कर्मचारियों का चक्का जाम:मनमानी और शोषण के आरोपों पर बलरामपुर डिपो में प्रदर्शन

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बलरामपुर रोडवेज डिपो में शुक्रवार को कर्मचारियों ने एआरएम गोपीनाथ दीक्षित की कार्यशैली के विरोध में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनमानी, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारियों का आरोप है कि एआरएम द्वारा लगातार अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। बिना स्पष्ट कारण के नोटिस देने और अनुचित कार्रवाई की धमकी से कर्मचारी मानसिक तनाव में काम करने को मजबूर हैं। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच परिचालक विपिन कुमार शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे कर्मचारियों का आक्रोश और भड़क उठा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि डिपो में कार्य का वातावरण खराब हो चुका है। उनका कहना है कि शिकायतों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास किया जाता है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हालांकि, इस प्रदर्शन का बस संचालन पर व्यापक असर नहीं पड़ा और किसी भी मार्ग की सेवा पूरी तरह बंद नहीं हुई। लेकिन कुछ समय तक बसें खड़ी रहने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा कार्यस्थल पर कथित शोषण की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभागीय स्तर पर इस विरोध को कैसे शांत किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंह में पॉलिथिन बांधी, नाइट्रोजन सिलेंडर से जोड़ा:बदायूं में कार में मिला कारोबारी का शव; भाई बोला- हत्या हुई
    Next Article
    महाशिवरात्रि से पहले लहरा घाट पर कांवड़ियों की भीड़:सुरक्षा के लिए पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी, भारी फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment