Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि से पहले लहरा घाट पर कांवड़ियों की भीड़:सुरक्षा के लिए पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी, भारी फोर्स तैनात

    13 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के लहरा गंगा घाट पर महाशिवरात्रि से पहले हजारों की संख्या में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। शिवभक्त गंगा जल भरने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घाट पर भारी पुलिस बल और गोताखोर तैनात किए गए हैं। पुलिस ने भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिसके चलते लहरा गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने के लिए इस घाट पर आते हैं। पहले 2 तस्वीरें देखिए… इन कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कासगंज, एटा और अलीगढ़ जिलों का पुलिस बल कासगंज से सोरों और सोरों से लहरा गंगा घाट तक तैनात किया गया है। पुलिस ने कांवड़ियों के सुगम आवागमन के लिए मार्गों का डायवर्जन भी किया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने भी लहरा गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्रोन कैमरों से पूरे घाट क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एआरएम के खिलाफ कर्मचारियों का चक्का जाम:मनमानी और शोषण के आरोपों पर बलरामपुर डिपो में प्रदर्शन
    Next Article
    फतेहाबाद में यूपी के युवक ने किया सुसाइड:मरने से पहले बनाया वीडियो; कहा- शव गांव पहुंचे तो भाई-भाभी को हाथ न लगाने देना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment