Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एंबुलेंस का इंतजार करती गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म:शामली जिला अस्पताल परिसर में हुई डिलीवरी, एनीमिया के चलते मेरठ किया था रेफर

    9 hours ago

    1

    0

    शामली के जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार रात एंबुलेंस का इंतजार कर रही गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। कांधला निवासी इरफाना को हीमोग्लोबिन कम होने के कारण मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। परिजन एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई और अस्पताल परिसर में ही प्रसव हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों का उपचार शुरू किया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कांधला सीएचसी से जिला अस्पताल भेजी गई थी महिला कांधला निवासी इरफाना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पहले सीएचसी कांधला लेकर पहुंचे थे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान उसका हीमोग्लोबिन सात ग्राम से कम पाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए आगे के इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजने का निर्णय लिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक इरफाना में गंभीर एनीमिया की स्थिति थी। इसी वजह से उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुक्रवार रात करीब दो बजे परिजन अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। एंबुलेंस आने से पहले अस्पताल परिसर में हुआ प्रसव एंबुलेंस का इंतजार चल ही रहा था कि इरफाना की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई। इसके बाद उसने अस्पताल परिसर में ही बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव की जानकारी मिलते ही अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मां-नवजात की देखभाल शुरू की। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, अस्पताल में चल रहा उपचार स्टाफ नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिला और नवजात को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों को जरूरी उपचार और निगरानी में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के 5 डैम से 2730 क्यूसेक पानी छोड़ा गया:48 घंटे की बारिश से बढ़ा जलस्तर, पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में बारिश-तेज हवाओं से फसल बर्बाद:कटाई से पहले धान की पकी फसल खेतों में गिरी, कई जगह गन्ना भी धराशायी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment