Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ebola Outbreak: Trump प्रशासन का Europe पर दबाव, Congo-Uganda से आने वालों पर लगे रोक

    38 minutes from now

    2

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन यूरोपीय देशों को अफ्रीका के इबोला प्रभावित देशों से यूरोप में आने वाले लोगों के लिए यात्रा पाबंदियां बढ़ाने की सलाह दे रहा हैं। ट्रंप प्रशासन ने यह संकेत भी दिया है कि ऐसा न करने पर विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट समेत अन्य मौकों के लिए यूरोप से लोगों की यात्रा को लेकर अमेरिका के नियमों में सख्ती बरती जा सकती है। विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को फोन करके अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और कांगो तथा युगांडा में इबोला फैलने पर अमेरिका और यूरोप के तालमेल एवं जवाबी प्रयासों पर चर्चा की। इसमें कहा गया, ‘‘विदेश विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता और ध्यान अमेरिकी लोगों की सेहत की रक्षा करना और इबोला का प्रकोप हमारे नजदीक तक पहुंचने से रोकने पर है।’’ विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अमेरिका ने इस संक्रमण को फैलने से निपटने के लिए कदम बढ़ाया है और अब दुनिया को भी और कदम उठाने होंगे।’’ अधिकारी ने रूबियो और वॉन डेर लेयेन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बारे में नाम जाहिर नहीं होने की की शर्त पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कार्रवाई का समय है और ऐसा नहीं होने पर यात्राओं पर असर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Trump के हमले से बौखलाये Iran ने Bahrain से Jordan तक कर दी मिसाइलों की बारिश
    Next Article
    हेलीकॉप्टर गिराने पर भड़का America, ईरान पर की बमबारी, Tehran ने Missile Attack से लिया बदला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment