Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एचपीसीएल कांड: हत्यारोपी के पिता-ताऊ पर रंगदारी का केस:बदायूं में सरकारी जमीन पर बाजार से अवैध वसूली का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    बदायूं में एचपीसीएल कांड के आरोपी अजय प्रताप के पिता राजेश सिंह और ताऊ राकेश सिंह के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला मूसाझाग थाने में सरकारी जमीन पर बाजार लगवाकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने से जुड़ा है। मुकदमे में उनके परिजनों को भी शामिल दिखाया गया है। हल्का लेखपाल हेमसिंह की तहरीर पर मूसाझाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि पूर्व प्रधान राकेश सिंह (आरोपी के ताऊ) और राजेश सिंह (आरोपी के पिता) लंबे समय से सरकारी जमीन पर बाजार लगवा रहे थे। यह बाजार सप्ताह में दो बार लगती थी, जिसमें आसपास के करीब 100 छोटे-बड़े व्यापारी आते थे। इन व्यापारियों से आरोपी अपने गुर्गों के माध्यम से अवैध वसूली करवाते थे। फड़ लगाने वाले व्यापारियों से 50 रुपये और अस्थाई दुकान लगाने वाले प्रत्येक व्यापारी से 100 रुपये 'गुंडा टैक्स' के तौर पर वसूले जाते थे। यह भी बताया गया है कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर एक फार्म हाउस भी बनाया था, जिसकी शिकायत भी लेखपाल ने पुलिस को दी थी। मूसाझाग थाने के एसएचओ वीरपाल सिंह तोमर ने पुष्टि की कि राकेश, राजेश और उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएचओ ने यह भी बताया कि इस मामले में कौन-कौन से परिजन संलिप्त हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रमुख सचिव ने दुधवा टाइगर रिजर्व का किया निरीक्षण:ग्रासलैंड, सोलर पंप व फेंसिंग कार्यों की समीक्षा; हैंडलूम इकाई का शुभारंभ
    Next Article
    तालाब में बाइक गिरने से एक युवक की मौत:दूसरा घायल, रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment