Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रमुख सचिव ने दुधवा टाइगर रिजर्व का किया निरीक्षण:ग्रासलैंड, सोलर पंप व फेंसिंग कार्यों की समीक्षा; हैंडलूम इकाई का शुभारंभ

    1 hour ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन वी. हेकाली झिमोमी ने दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रमुख सचिव ने शाकाहारी वन्यजीवों के लिए किए गए फांटा (ग्रासलैंड) प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था हेतु लगाए गए सोलर पंप और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए लगाई गई चेनलिंक फेंसिंग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक डॉ. एच. राजा मोहन और उप निदेशक जगदीश आर. ने उन्हें दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ने प्रथम गैंडा पुनर्वास केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने पुनर्वास केंद्र और जंगल में स्वच्छंद विचरण कर रहे गैंडों के संरक्षण एवं निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद, सलूकापुर स्थित मॉनिटरिंग केंद्र पर उन्होंने महावतों और चारा काटने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने राजकीय हाथियों के माध्यम से गैंडा मॉनिटरिंग की प्रक्रिया समझी। इस अवसर पर उन्हें विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की ओर से हार्नेस बेल्ट भी प्रदान की गई। दुधवा पर्यटन परिसर में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व के संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह, धर्मेंद्र द्विवेदी, उप प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार पांडेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधि और पर्यटन स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक के बाद, प्रमुख सचिव ने उत्तर सोनारीपुर रेंज के परसिया गांव में विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से स्थापित हैंडलूम इकाई का शुभारंभ किया और उसका निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर दुधवा के अधिकारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण, ईको विकास समिति के सदस्य और दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मुजफ्फरनगर में हादसा, चालक फरार; इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा
    Next Article
    एचपीसीएल कांड: हत्यारोपी के पिता-ताऊ पर रंगदारी का केस:बदायूं में सरकारी जमीन पर बाजार से अवैध वसूली का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment