Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडमिट-कार्ड नहीं मिलने से 10वीं के छात्र की परीक्षा छूटी:प्रतापगढ़ डीएम से परिजनों ने की शिकायत, जांच की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के बीच एक हाईस्कूल छात्र प्रवेश पत्र न मिलने के कारण परीक्षा नहीं दे सका। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर टालमटोल और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मामला कुंडा क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बंधता विजईमऊ का है। यहां 10वीं के छात्र आलोक कुमार पुत्र राजेश कुमार को 18 फरवरी से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के लिए समय पर प्रवेश पत्र नहीं मिला। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। कई बार स्कूल के चक्कर लगाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि प्रवेश पत्र लेने के लिए वे कई बार विद्यालय गए। लेकिन हर बार उन्हें 10–15 मिनट या एक घंटे बाद आने को कहकर लौटा दिया गया। परीक्षा के दिन भी यही स्थिति बनी रही और अंततः छात्र परीक्षा नहीं दे पाया। परिवार का यह भी कहना है कि विद्यालय प्रबंधन ने उनके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। बाद में कभी ऑनलाइन आवेदन अधूरा होने तो कभी फीस जमा न होने की बात कही गई। जबकि छात्र का दावा है कि उसने सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी कर दी थीं। घटना से आहत परिजनों ने एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। छात्र और उसके परिजन मांग कर रहे हैं कि आलोक को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए। दोषी पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.17 करोड़ की ठगी:व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर कराया निवेश, 6 महीने तक झांसे में रखा
    Next Article
    बांदा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया:नशीला पदार्थ सुंघाकर होटल ले गए, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment