Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एएमयू का नाला बंद करने से मोहल्ले में जलभराव:अलीगढ़ नगर आयुक्त के निरीक्षण में पता चला, लापरवाही बरतने पर बाबू का वेतन रोका

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में आदेश के बाद भी अवैध कब्जेधारियों पर कार्रवाई न होने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संपत्ति लिपिक का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा नाला बंद किए जाने पर हो रहे जलभराव पर नाराजगी जाहिर की। नगर आयुक्त ने एएमयू प्रशासन को नाला खोलने के लिए कहा। जुलाई 2025 में दिए थे अवैध कब्जा हटाने के आदेश ​वार्ड 85 स्थित गाटा संख्या 189 पर लगभग 30-40 अवैध कब्जों का मामला सामने आया। नगर आयुक्त ने बताया कि जुलाई 2025 में ही इन कब्जों को हटाने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता ने आदेशों की अवहेलना कर कोई कार्रवाई नहीं की। निरीक्षण के दौरान मामल सामने आने पर लिपिक का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम की जमीन पर इस तरह के कितने कब्जे हैं, इसकी भी जांच कराई जाएगी। हबीब हॉल के पास जलभराव से मिलेगी मुक्ति एएमयू के हबीब हॉल के पास वार्ड 79 के लोग लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान थे। मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर निगम में इस मामले की शिकायत भी की थी। इस शिकायत की जांच कराने पर एएमयू के हेल्थ विभाग ने नाला बंद कर दिया है। इससे मोहल्ले में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा था। नगर आयुक्त ने समस्या का समाधान कराने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। अब टीम एएमयू प्रशासन से समन्वय कर नाले को खुलवाने और सफाई करवाएगी। जमालपुर नाला रोड को जाम से मिलेगी मुक्ति ​जमालपुर से धौरा की ओर जाने वाले मार्ग को मॉडल रोड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम नाले की पटरी की पैमाइश करेगी। इसके बाद नाले के किनारे से बिजली के पोल हटाने के साथ ही पक्का निर्माण कराया जाएगा। सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को जाम से निजात मिल सके। ​अवैध कब्जों पर होगी कार्रवाई नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की सुविधा के लिए जल निकासी और सड़क चौड़ीकरण हमारी प्राथमिकता है। जो अधिकारी काम में कोताही बरतेंगे, उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी:दो आरोपियों के खिलाफ FIR, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    सर्राफा व्यापारी गोलीकांड: 36 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:गोंडा में 5 टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी, घायल लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment