Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एग्जाम के पहले मॉक पेपर की प्रैक्टिस जरूरी:18 फरवरी से शुरू हो रहे UP बोर्ड एग्जाम के पहले ACS व सचिव ने दिए टिप्स

    13 hours ago

    1

    0

    18 फरवरी से UP बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके पहले आज शनिवार को परीक्षार्थियों के लिए एक यूट्यूब मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ साथी सेन शर्मा व उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब दिए। वाराणसी के JD, DIOS समेत तमाम केंद्रों के व्यवस्थापक भी इस ऑनलाइन सत्र में शामिल हुए। ACS पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा, विश्व के सबसे बड़े बोर्ड की सबसे बड़ी परीक्षा होने जा रही है। परीक्षार्थी को इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। मेहनत से तैयारी करें, बिना तनाव लिए एग्जाम देने जाएं। यूपी बोर्ड की ओर से मॉक पेपर उपलब्ध हैं उसे प्रैक्टिस करें। यह जरूर ध्यान दें कि जिन प्रश्नों का उत्तर ठीक तरीके से आता है उसे पहले हल करें। प्रवेश पत्र खो जाए तो क्या करें छात्र एक परीक्षार्थी का सवाल था कि यदि परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र खो जाता है तो क्या होगा। इस सवाल का जवाब देते हुए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा, इसके लिए परीक्षार्थी केंद्र व्यवस्थापक से मिलेगा। केंद्र व्यवस्थापक नामावली देखेगा, उसमें मिलान करेगा कि डिटेल सही है या नहीं। सब सही होने पर केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थी से एक अंडरटेकिंग लेगा, इसके बाद परीक्षार्थी को परीक्षा की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा, यदि किन्हीं कारण से परीक्षार्थी देरी से केंद्र पर पहुंचता है तो सिर्फ 30 मिनट की देरी होने पर ही उसे अंदर जाने दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों की 20 पालियों में ड्यूटी जरूरी सचिव भगवती सिंह ने कहा,सभी केंद्रों पर निर्देश पुस्तिका भेजी गई है। इसे सभी केंद्र व्यवस्थापक व निरीक्षक अच्छे से पढ़ेंगे। कक्ष निरीक्षक 16 फरवरी को अपने केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्टिंग करेंगे। यह स्पष्ट किया गया है कि सभी राजकीय व सहायता प्राप्त शिक्षकों 20 पालियों में अनिवार्य रूप से ड्यूटी करेंगे ताकि बाहर से शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक न बनाना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोला में महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू:भारी वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
    Next Article
    गोरखपुर से निकलकर वाराणसी पहुंचेगी भव्य शिव बारात:महाशिवरात्रि पर शामिल होंगे हजारों भक्त, रास्ते भर होली खेलते जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment