Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोला में महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू:भारी वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा

    11 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के गोला गोकरननाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर में 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन 14 फरवरी की शाम 7 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, लखीमपुर, मोहम्मदी, खुटार, शाहजहांपुर और अलीगंज की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। लखीमपुर की ओर से आने वाले वाहन रिलायंस पेट्रोल पंप से नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और उन्हें बाईपास मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह, मोहम्मदी और खुटार की दिशा से आने वाले वाहनों को मोहम्मदी बाईपास चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। अलीगंज की ओर से आने वाले वाहनों को नवीन मंडी एफसीआई गोदाम तिराहा से भूतनाथ रोड होते हुए लखीमपुर व मोहम्मदी की दिशा में भेजा जाएगा। पर्व के दौरान किसी भी बस को नगर क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी; रोडवेज बसों का संचालन मोहम्मदी बाईपास स्थित अग्रवाल राइस मिल यार्ड से किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 14 फरवरी की रात 8 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक गन्ने के ट्रक, वाणिज्यिक वाहन और अन्य भारी वाहनों का गोला नगर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में ई-रिक्शा का संचालन भी बंद रहेगा। चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों से भी अपील की गई है कि वे भीड़ को देखते हुए दिन के समय गन्ना लेकर न आएं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर के बाहर विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। इनमें रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पशु बाजार, मंडी समिति गोला, मिल यार्ड पार्किंग, पब्लिक इंटर कॉलेज, राजेंद्र गिरि स्टेडियम, कृषक समाज इंटर कॉलेज और अग्रवाल राइस मिल यार्ड प्रमुख हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए गए हैं। पैदल ही मिलेगा मंदिर तक प्रवेश डायवर्जन अवधि में सदर चौराहा से छोटा चौराहा होते हुए शिवम चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा। इस मार्ग पर केवल श्रद्धालुओं को पैदल जाने की अनुमति दी जाएगी। यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस बल को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर प्रभारी निरीक्षक थाना गोला एवं यातायात प्रभारी के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में मदद की अपेक्षा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसटीएफ में पकड़ी गांजे की खेत:ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 8 कुंतल नशीला पदार्थ, मास्टरमाइंड समेत कई गिरफ्तार
    Next Article
    एग्जाम के पहले मॉक पेपर की प्रैक्टिस जरूरी:18 फरवरी से शुरू हो रहे UP बोर्ड एग्जाम के पहले ACS व सचिव ने दिए टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment