Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एग्रीफेस्ट 2026:अन्नू अवस्थी के ठहाकों से गूंजा CSJMU, 'फागुन की फुलवारी' में दिखी आधुनिक खेती और परंपरा की झलक

    10 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित दो दिवसीय महोत्सव “एग्रीफेस्ट 2026 – फागुन की फुलवारी” का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। सीनेट हॉल के सामने बने लॉन में जब मुख्य अतिथि और मशहूर हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी मंच पर आए, तो उन्होंने अपने खास कनपुरिया अंदाज और चुटकुलों से समां बांध दिया। उनकी मजेदार प्रस्तुतियों पर छात्र और शिक्षक हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ें युवा: डॉ. वंदना पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ विदुषी डॉ. वंदना पाठक ने युवाओं को संस्कारों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि तकनीक के दौर में भी हमें अपनी भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें, क्योंकि वही हमारी असली पहचान हैं। कुलपति ने बताया- क्यों जरूरी है एग्रीफेस्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि ग्रामीण परंपराओं को आधुनिक कृषि विज्ञान से जोड़ना है। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ नवाचार (Innovation) और सांस्कृतिक चेतना का होना भी बहुत जरूरी है। 'ग्राम दर्पण' में दिखा गांव का असली रंग महोत्सव के आकर्षण का केंद्र “ग्राम दर्पण” प्रदर्शनी रही। इसमें गांव की जीवनशैली, पारंपरिक औजारों और आधुनिक कृषि तकनीकों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने लोकनृत्य और समूह गान के जरिए ग्रामीण भारत की खूबसूरती को मंच पर उतारा। इसके अलावा पारंपरिक खेलों ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं। कल भी जारी रहेगा उत्साह स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने बताया कि यह आयोजन कृषि और संस्कृति का एक अनूठा संगम है। पहले दिन छात्रों और शिक्षकों के भारी उत्साह ने इसे सफल बना दिया है। शनिवार यानी 14 फरवरी को इस महोत्सव का दूसरा और आखिरी दिन होगा, जिसमें कई रोमांचक प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंगना मामले में पुलिस रिर्पाेट पर हुई बहस:वादी अधिवक्ता ने कहा- उनकी वकील क्यों दे रहीं बयान, 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई
    Next Article
    श्रावस्ती में 18 फरवरी से 41 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा:भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश, सीसीटीवी करेगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment