Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में 18 फरवरी से 41 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा:भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश, सीसीटीवी करेगी निगरानी

    12 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में 18 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ तैयारी की समीक्षा हुई। इसका उद्देश्य परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में निगरानी करेंगे। पाण्डेय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुपस्थित रहने वाले केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक अथवा संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस वर्ष जनपद में हाईस्कूल के 13,443 और इंटरमीडिएट के 9,832 परीक्षार्थी, कुल 23,275 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रश्नपत्रों के पैकेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोले जाएंगे और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सील कर संकलन केंद्र भेजी जाएंगी। गठित टीम द्वारा स्ट्रांग रूम का रात्रि निरीक्षण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर मानक के अनुरूप बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत और सीसीटीवी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी और एक किलोमीटर की परिधि में फोटो कॉपी व स्कैनर मशीनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्र न होने दी जाए और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा, ताकि परीक्षा नकलविहीन, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एग्रीफेस्ट 2026:अन्नू अवस्थी के ठहाकों से गूंजा CSJMU, 'फागुन की फुलवारी' में दिखी आधुनिक खेती और परंपरा की झलक
    Next Article
    सहारनपुर में कोर्ट आदेश के बाद भी निर्माण रुका:भूमि खरीदारों ने SSP से की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment