Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग में DDU ने लगाई छलांग:गवर्नमेंट लॉ एंड ह्यूमैनिटीज कैटेगरी में देशभर में 17वां स्थान

    2 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026–27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गवर्नमेंट लॉ एंड ह्यूमैनिटीज यूनिवर्सिटीज की कैटेगरी में देशभर में 17वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल 20वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में देशभर के 22 प्रमुख संस्थानों को शामिल किया गया है, जिनमें कई प्रतिष्ठित नेशनल लॉ विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। विशेष रूप से, डीडीयू उत्तर प्रदेश के उन मात्र दो राज्य विश्वविद्यालयों में शामिल है, जिन्हें इस लिस्ट में स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। सामूहिक प्रयासों का फल- कुलपति इस उपलब्धि पर जताते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह सफलता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और संरक्षण में संभव हो सकी है। उनके प्रेरणादायी नेतृत्व ने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश में विधि और मानविकी शिक्षा के क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों का यह परिणाम है, जो संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसूलाबाद सीट पर भाजपा से कमलेश दिवाकर पहली पसंद:सपा से नीलम कठेरिया पसंदीदा, विधायक पूनम संखवार का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    ऊंचाहार सीट से जनता की पहली पसंद बनी सपा:कांग्रेस दूसरे नंबर पर मजबूत, भाजपा तीसरे नंबर पर पसंद; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment