Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक चिंगारी से 45 घर खाक, 10 मवेशी जिंदा जले:लखीमपुर में जान बचाकर भागे लोग, भगदड़ में युवक का पैर टूटा

    8 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में भीषण आग से करीब 45 घर जलकर राख हो गए। एक घर में चिंगारी से आग लगी, जो तेज हवाओं के कारण फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के घरों को चपेट में ले लिया। लोग आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन हवा तेज होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे। इसी भगदड़ में एक युवक का पैर भी टूट गया। 10 से ज्यादा मवेशी जिंदा जल गए। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए मामला… पूरा मामला मझगई थाना क्षेत्र का है। बौधिया कलां गांव के लोनियन पुरवा में रहने वाले श्रवन पाल के घर से आग की शुरुआत हुई। आग का कारण पता नहीं चला, लेकिन किसी चिंगारी से हादसे की आशंका जताई जा रही है। तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल दोपहर के समय तेज हवाएं चल रही थीं। इससे आग को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। लपटें बेकाबू हो गईं और आसपास के घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि जान बचाएं या आग बुझाएं। कुछ लोग सामान और मवेशियों को सुरक्षित करने में लगे थे। कुछ आग बुझाने की कोशिश में लगे थे। पूरे पुरवे में फैल चुकी थी आग फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की जानकारी दी गई तब तक पूरे पुरवे में आग फैल चुकी थी। गांव वालों ने बताया कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और गृहस्थी का सामान सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है। कई मवेशी जिंदा जलकर राख हो गए हैं। कई पशु झुलस गए हैं। एक घंटे में फायर ब्रिगेड ने काबू पाया आग में में 4 गाय, 4 बकरियों समेत 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई है। आग इतनी विकराल हो गई कि लोगों ने सामान छोड़कर भागना शुरू कर दिया। इस बीच भगदड़ में गांव के युवक प्यारे का पैर टूट गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कई परिवार बेघर हो चुके थे। पलक झपकते उजड़ गया आशियाना गांव की महिला चुन्नी ने बताया कि पता ही नहीं चला कैसे आग लग गई। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। अनाज, कपड़े, बर्तन, गृहस्थी का सामान, गाड़ी और जरूरी कागजात कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि उनके मवेशी भी आग में जल गए हैं। अब परिवार के सामने रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे ही गांव के कई घर हैं, जिनके पास रहने और खाने का संकट आ गया है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मदद की अपील की है। दहेज का सारा सामान जलकर राख हुआ यशोदा की 13 मई को शादी होनी है। परिवार ने शादी की तैयारियों के लिए घर में दहेज और जरूरी सामान पहले से खरीदकर रखा था, लेकिन आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के बाद परिवार के सामने शादी की तैयारियों को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। तहसीलदार और लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया घटना की सूचना पर तहसीलदार दिव्यांशू शाही, हल्का लेखपाल और मझगई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन किया। पीड़ितों में श्रवन, सतीश पुत्र डल्ला, शिवप्यारी पत्नी डल्ला, नन्दराम पुत्र परमेश्वर, बहादुर पुत्र परमेश्वर, अरबिंद पुत्र रामकुमार, किशोर पुत्र रामकुमार, प्रमोद पुत्र ऋषिराम के अलावा कई परिवार शामिल हैं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि आग पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। SDM बोले- पीड़ितों को मिलेगी मदद एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। लेखपाल और तहसीलदार मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को शासन से मिलने वाली हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ट्रेलर ने पति-पत्नी और 7 महीने की बेटी को रौंदा:तीनों के सिर फटे; महराजगंज में बाइक से अस्पताल जा रहे थे महराजगंज में गुरुवार को एक बाइक से जा रहे परिवार के 3 लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी और 7 महीने की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के सिर फट गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद बाइक चला रहे पति की भी जान नहीं बची। पढ़ें पूरी खबर... यह खबर भी पढ़ें… भास्कर सर्वे: लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले:भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। यूपी में केवल 39 विधायक ही दोबारा उम्मीदवारी के लिए जनता की पसंद हैं। 7 विधायकों को लेकर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके हैं। इनमें शाहजहांपुर विधायक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, पिता किसान:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, टॉप-10 में 23 लड़कियां; रिजल्ट में लखनऊ अव्वल
    Next Article
    10वीं में गोरखपुर की दिव्या यादव जिला टॉपर बनीं:95.67% अंक मिले, प्रिया और बिदिशा दूसरे नंबर, किसान की बेटी टॉप 3 में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment