Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक ही व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट:हरदोई में LIU जांच के बाद आरोपी अली अहमद पर केस दर्ज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र में फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की जांच रिपोर्ट और एसपी के निर्देशन में एलआईयू की संस्तुति के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हलचल मच गई है। पुलिस ने मंगलवार रात 10:33 बजे रिपोर्ट दर्ज की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संडीला कोतवाली क्षेत्र के खौसीखेड़ा मजरा नारायनपुर निवासी अली अहमद पुत्र नान्हके ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। दस्तावेजों की उच्चस्तरीय और गहन जांच के दौरान उसके व्यक्तिगत विवरण में हेरफेर सामने आया। आरोप है कि नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते में बदलाव किया गया था। एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग पासपोर्ट जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी पहचान पत्रों का सहारा लेकर एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग पासपोर्ट हासिल किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई। महिला उप-निरीक्षक की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा संडीला कोतवाली की महिला उप-निरीक्षक मीनाक्षी राणा की तहरीर पर मंगलवार रात 10:33 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 336(2), 338 और 340(2) के साथ पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 12(1)B के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। संडीला पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही इन अवैध पासपोर्टों का इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर जिला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम की एफएलसी पूरी:20 दिन चला यह काम, चकबंदी और DPRO स्टाफ ने दिया सहयोग
    Next Article
    पीठाधीश्वर जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम् का राहुल गाँधी पर कटाक्ष:बोले- राहुल परिपक्व हुए, जानते हैं कि नौटंकी 2047 तक करनी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment