Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त:एटा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की छापामार कार्रवाई

    22 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुन्ना नहर क्षेत्र में हुई इस छापामार कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल और थाना प्रभारी पिलुआ ने यह संयुक्त कार्रवाई की। देर रात मिली सूचना के आधार पर तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम सुन्ना सिहोरी में छापेमारी की गई, जहां बिना किसी वैध अनुमति के खनन कार्य चल रहा था। प्रशासन ने मौके से एक जेसीबी मशीन और चार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। इन सभी वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना पिलुआ की अभिरक्षा में रखा गया है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। साथ ही, राजस्व क्षति का आकलन कर वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने पुष्टि की कि अवैध खनन के खिलाफ ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ महापौर करेंगे नारी वंदन विधेयक को लेकर बोर्ड बैठक:विपक्ष के पाषर्दों ने किया बहिष्कार, कहा विकास के मुद्दे छोड़ जनता को कर रहे गुमराह
    Next Article
    सीडीओ ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा:मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment