Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक ओर होली विशेष ट्रेन की घोषणा:सहारनपुर होकर गुजरेगी अमृतसर-पटना स्पेशल, आज से शुरू होगी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में होली पर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और विशेष ट्रेन की घोषणा की है। यह होली विशेष ट्रेन शुक्रवार यानी आज से संचालित होगी। यह ट्रेन अप और डाउन दिशा में तीन-तीन फेरे लगाएगी। रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 04664 अमृतसर-पटना विशेष ट्रेन 27 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च को अमृतसर से सुबह 9:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट और यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर शाम 4:20 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04663 पटना-अमृतसर विशेष ट्रेन 28 फरवरी, 3 मार्च और 6 मार्च को पटना से शाम 4 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और रुड़की होते हुए सहारनपुर रात 1:25 बजे पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरल डिब्बे भी शामिल हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसके अलावा फिरोजपुर कैंट-दानापुर और अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। होली के अवसर पर इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी और रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। होली के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया गया है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया है और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के सामान की भी सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन-कफ-सिरप मामला- 25 हजार के इनामी पिता-पुत्र गिरफ्तार:13.53 करोड़ की संपत्ति हो चुकी जब्त, आज भेजे जाएंगे जेल
    Next Article
    सबा पर FiR कराने वाली रुकसाना खुद 420 की मुलजिम:लालकुर्ती क्षेत्र में वर्ष-2008 में फर्जी रसीद बनाकर की थी संपत्ति कब्जाने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment