Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में अरविंद गुप्ता बने भाजपा जिलाध्यक्ष:नियुक्ति के बाद मां संकटा देवी मंदिर में टेका माथा, 30 वर्षों से पार्टी से जुड़े

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी शेष जिलाध्यक्षों की सूची में उनका नाम शामिल है। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए संगठन की कमान सौंपी है। अरविंद गुप्ता पिछले लगभग 30 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारियां निभाई हैं और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा की है। 4 तस्वीरें देखिए… वैश्य समाज से आने वाले अरविंद गुप्ता को भाजपा में शांत, सरल और मिलनसार स्वभाव के कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों और समाज में खुशी का माहौल है। अरविंद गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष पद की घोषणा के बाद अरविंद गुप्ता सबसे पहले मां संकटा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में लकड़ी कारोबारी की फैक्ट्री पर आयकर रेड:मुनन बबलू की दो फैक्ट्रियों पर दिल्ली टीम की 14 घंटे से जांच जारी
    Next Article
    जमीनी विवाद में परिवार पर हमला, पांच घायल:ललितपुर में महिला सहित पांच लोगों से मारपीट, चार की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment