Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुपर-8 में आज ENG vs NZ:न्यूजीलैंड जीता तो सेमीफाइनल में जगह पक्की, हारा तो पाकिस्तान के चांस बनेंगे; इंग्लैंड क्वालिफाई कर चुका

    1 hour ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है। न्यूजीलैंड के लिए आज करो या मरो की स्थिति है। इंग्लैंड को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान को बाहर कर देगी। अगर इंग्लैंड जीता तो पाकिस्तान के चांस बने रहेंगे। टीम श्रीलंका को आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से हराकर नॉकआउट में पहुंच सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत आगे है इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 16 में इंग्लैंड और महज 10 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 3 मुकाबले बेनतीजा रहे, वहीं एक टाई भी हो गया। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए। 4 में इंग्लैंड और 3 में न्यूजीलैंड को भी जीत मिली। यानी ICC टूर्नामेंट में बराबरी की टक्कर दिखी। दोनों टीमें 2022 में ब्रिसबेन के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब इंग्लैंड ने 20 रन से मुकाबला जीत लिया था। आर्चर इग्लैंड के टॅाप विकेट टेकर इंग्लैड के लिए हैरी ब्रूक ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 172.64 स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन रहा। वहीं, जोफ्रा आर्चर इंग्लैड के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में महज 8.73 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए। साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॅाप बैटर टिम साइफर्ट ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों 161.6 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 89 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में मैट हेनरी टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.38 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किए। पिच एंड वेदर रिपोर्ट कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छा मानी जाता है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। इस पिच पर पहली पारी में 160 रन बनाना विनिंग टोटल होता है। 27 फरवरी को कोलंबो में आसमान में हल्के बादल रहेंगे और बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीरज पांडे डायरेक्ट करेंगे आरडी बर्मन की बायोपिक:मणिकर्णिका बना चुके कमल जैन कर रहे हैं प्रोड्यूस, कभी न देखा गया सिनेमाई अनुभव बनाने की योजना
    Next Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment