Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक वर्ष से जमीन नाम करने को कह रहा थाहत्यारोपी:तीन भाइयों में सबसे था बड़ा, फर्रुखाबाद में पूर्व में भी कर चुका था मारपीट

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के नदौरा गांव में रविवार को एक बुजुर्ग की हत्या उसके ही बेटे ने कर दी। आरोपी बेटा काफी समय से पिता से जमीन अपने नाम कराने की मांग कर रहा था, जिस पर पिता ने जीवित रहते ऐसा करने से इनकार कर दिया था। मृतक के दूसरे बेटे नेकराम के अनुसार, आरोपी मोहन का स्वभाव शुरू से ही आक्रामक और झगड़ालू रहा है। नेकराम ने बताया कि करीब पांच साल पहले भी मोहन ने अपने पिता को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा था और मिर्च का धुआं तक छोड़ दिया था। कुछ महीनों पहले भी उसने गांव में एक छोटी सी बात पर एक युवक का पीछा किया था और उसे मारने की नीयत से घूम रहा था। गांव में उसके खौफ के कारण लोग उससे दूरी बनाकर रहते थे। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी मोहन की नजर पिता की पूरी संपत्ति पर थी और वह उसे अपने नाम करवाना चाहता था। इसी लालच में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना वाले दिन आरोपी खुद को बचाने के लिए चालाकी से खेत में बकरियां चरा रहा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। नेकराम ने बताया कि उसी दिन रास्ते में उसकी मोहन से मुलाकात भी हुई थी, जहां वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार करता हुआ निकल गया। लेकिन जब नेकराम खेत से वापस लौटा, तो घर के अंदर पिता बदन सिंह यादव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। उनके सिर पर कई गहरे घाव थे। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा है मोहन बताया गया कि मोहन तीन भाइयों में सबसे बड़ा है और तीनों भाइयों में मोहन की ही शादी हुई है। मोहन के बुजुर्ग पिता बदन सिंह गांव के बाहर पड़े टिन शेड में छोटे बेटे नेकराम के साथ रहते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करणी सेना पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी:बिजनौर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    दरोगा दूल्हे की शादी रुकी, दुल्हन ने प्रेमी से की:बस्ती में धमकी के बाद उसी मंडप में परिजनों की सहमति से हुआ विवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment