Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्स-रे फिल्म के लिए 100 रुपए देना होगा:वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में मरीजों से वसूली का आरोप, अधीक्षक बोले- कार्रवाई करेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मरीजों से वसूली के आरोप सामने आए हैं। ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशान किए जाने की शिकायतें मिली हैं। सबसे गंभीर मामला एक्स-रे कक्ष से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां मरीजों से पैसे लेकर फिल्म देने की बात सामने आई है। अस्पताल में एक्स-रे सुविधा पूरी तरह निशुल्क है और दरवाजे पर भी इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है, इसके बावजूद मरीजों से 100 से 200 रुपए तक की मांग किए जाने से तीमारदारों में नाराजगी है। फिल्म नहीं देने का बहाना, फिर पैसे की मांग मरीजों के परिजनों का आरोप है कि पहले उन्हें बताया जाता है कि एक्स-रे तो हो जाएगा, लेकिन फिल्म उपलब्ध नहीं है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि डॉक्टर मोबाइल में रिपोर्ट नहीं देखेंगे। इसके बाद मरीजों या तीमारदारों से सीधे रुपये की मांग की जाती है। जानिए, मरीजों से कैसे लेते हैं रुपए? चोलापुर के कटारी गांव निवासी छेदीलाल गौड़ मजदूरी करते हैं। काम के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी। उन्हें परिजन दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे कक्ष में पहुंचने पर प्रदीप यादव नामक कर्मचारी से मुलाकात हुई। परिजनों के अनुसार, कर्मचारी ने पहले फिल्म उपलब्ध न होने की बात कही और 100 रुपये देने पर फिल्म देने की बात कही। पैसे देने के बाद एक्स-रे कराकर फिल्म उपलब्ध करा दी गई। दूसरे मरीज से भी वसूली का आरोप इसी तरह घरसौना गांव निवासी सुदर्शन अपने 12 वर्षीय भतीजे अंकुश को एक्स-रे के लिए लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि उनसे भी कर्मचारी प्रदीप यादव ने 100 रुपए लेकर फिल्म उपलब्ध कराई। इस तरह की शिकायतों के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ताले में कैद स्ट्रेचर, गोद में ले जाते हैं मरीज ट्रामा सेंटर में ज्यादातर एक्सीडेंटल ही मरीज पहुंचते हैं। ट्रामा सेंटर के बाहर 10 से ज्यादा स्ट्रेचर तो रखे हैं लेकिन चेन में बांधकर ताला बंद किया गया है। यहां आने वाले गंभीर मरीजाें को कोई गोद में लेकर तो कोई सहारा देकर अंदर तक ले कर पहुंचता है। अधीक्षक बोले- जांच के बाद कार्रवाई होगी दैनिक भास्कर ने इस संबंध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अधीक्षक डॉ. आरएस राम से बातचीत किया। उन्होंने कहा, एक्स-रे में किसी तरह के रुपये नहीं लिए जाने हैं, यदि जो भी फिल्म के नाम पर मरीज या तीमारदार से रुपये लिया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर विश्वविद्यालय का निर्देश:विषम सेमेस्टर के अंक 18 अप्रैल तक पोर्टल पर अपलोड करें
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम का सदन:कूड़ा उठान की खराब व्यवस्था पर घेरेंगे पार्षद, कुत्तों के शेल्टर होम बनाने और महिलाओं के हॉस्टल पर लगेगी मुहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment