Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुमारगंज में पुलिस की वर्दी पहनकर सरसों व्यापारी से ठगी:एसएचओ के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक सरसों व्यापारी से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहनकर इस वारदात को अंजाम दिया। नगर पंचायत कुमारगंज के बबां रोड़ निवासी सरसों व्यापारी अनुरुद्ध पुत्र रामचंद्र ने थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में उनकी दुकान पर बाइक से आया। उसने खुद को बड़े साहब (एसएचओ) का आदमी बताया और कहा कि एसएचओ 9.50 क्विंटल सरसों बेचना चाहते हैं। आरोपी ने व्यापारी से 50 हजार रुपये नकद लिए और कहा कि सरसों लादने के लिए साथ चलें। तौल के बाद हिसाब हो जाएगा। व्यापारी अनुरुद्ध अपना बैटरी ई-रिक्शा लेकर आरोपी के साथ गया। आरोपी ने व्यापारी को एक कमरे के पास ले जाकर चाबी लाने की बात कही और वहां से चला गया। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं आया, तो व्यापारी ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार से सरसों के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उनके साथ ठगी हुई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने तत्काल पुलिस बल को आरोपी की तलाश में भेजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसने विश्वास करके आरोपी को पैसे दिए थे, जो उसने दो-तीन दुकानदारों से मांगकर जुटाए थे। यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की पहचान के लिए थाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीपीआर देकर जान बचाने वाले सिपाही लखनऊ में सम्मानित:बरेली जंक्शन पर 90 सेकंड में लौटे सांसें, पुलिस मुख्यालय में सम्मान
    Next Article
    एक्सईएन बोले- मार लाठी तोड़कर तुमको दुरुस्त कर देंगे:सारी गुंडागर्दी निकाल देंगे, बुलाओ जिसको बुलाना है, गाली-गलौज भी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment