Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्ट्रेस राखी सावंत बोलीं- आगरा मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं क्या?:भोसले और घोसले में अंतर नहीं पता, एयरपोर्ट पर फैंस संग डांस किया

    8 hours ago

    2

    0

    बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर पर भड़क गईं। राखी ने कहा कि मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं क्या? उनको भोसले और घोसले में अंतर नहीं पता? भोसले कितना बड़ा परिवार है? आशा भोसले कितना बड़ा नाम है? ये लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं क्या? राखी ने यह बात 15 अप्रैल को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। इसका वीडियो गुरुवार (आज) को सामने आया है। दरअसल, मेयर हेमलता दिवाकर ने 12 अप्रैल को गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय 2 बार गलत नाम लिया था। मेयर ने आशा भोसले को आशा घोसले बोला था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। इसी को लेकर राखी ने मेयर पर तंज कसा। मेयर ग्रेजुएट हैं और बीएड भी किया है। राखी सावंत ने आशा भोसले के गानों पर डांस किया बुधवार को राखी सावंत मुंबई एयरपोर्ट पर आई थीं। राखी यहां पर अपने फैंस के साथ बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं मशहूर सिंगर आशा भोसले जी को श्रद्धांजलि देना चाहती हूं। उनके 3-4 गानों पर डांस करना चाहती हूं। क्या आप लोग मेरे साथ डांस करेंगे? इसके बाद राखी ने गाना गाते हुए फैंस के साथ डांस किया। तभी एक निजी चैनल के पत्रकार ने राी से बात की। पत्रकार ने राखी से पूछा कि आगरा की मेयर ने आशा भोसले का नाम गलत बोला था? इस पर उन्होंने कहा कि मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं क्या? किसी ने क्या बोला, इसमें मुझे मत डालो। मेरे लिए तो आशा भोसले जी हैं। अब पढ़िए पूरा मामला 47 सेकेंड के वीडियो में 2 बार भोसले की जगह घोसले बोला 12 अप्रैल (रविवार) को आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने नारी वंदन कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए 2 बार गलत नाम लिया। 47 सेकेंड के वीडियो में मेयर सबसे पहले हंसते हुए अपने साथियों से पूछती हैं कि आशा भोसले सिंगर थीं न? हां में जवाब मिलने के बाद वह हसंते हुए कहती हैं कि मुझे ठीक से याद नहीं था। इसके बाद कहती हैं कि श्रीमती आशा घोसले आज गोलोकवासी हो गई हैं। संगीत के क्षेत्र में देश को बड़ी क्षति हुई। मैं आगरा और बीजेपी की ओर से अपनी बहन आशा घोसले जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं। श्रद्धांजलि देती हूं। मेयर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल होने के बाद मेयर ने 13 अप्रैल को अपने फेसबुक एकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। उन्होंने लिखा कि जो वीडियो वायरल किया गया, वो फेक है। उसमें छेड़छाड़ की गई है। कुछ व्यूज और लाइक के लिए मेरी छवि को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके साथ उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है। यूजर बोले- मैडम गलती मान लो मेयर के इस वीडियो पर भी लोगों ने कमेंट किए। यूजर चंद्रसेन शर्मा ने लिखा है कि सामान्य बात- गलती किसी से भी हो सकती है। गलती होने पर स्वीकार कर लेनी चाहिए। क्षमा याचना भी कर लेनी चाहिए। मगर, गलती को छिपाने के लिए दूसरी गलती करना तो और भी गलत है। यूजर अमित जैन ने लिया है कि एडिट तो ये वीडियो है। साफ दिख रहा है। कोमल सिंह कुशवाहा ने लिखा है कि क्या जमाना आ गया है? एडिटेड वीडियो को ओरिजनल बताया जा रहा है। ओरिजनल को एडिटेड। भगवान कहां है तू? देवाशीष गुप्ता ने लिखा है कि एडिटेड वर्जन। आशा घोसले बोला था आपने। वो आपने एडिट कर दिया। गलती की है, उसे छिपाने के चक्कर में और भी गलती कर रही हो आप। हालांकि, उपमा गुप्ता ने लिखा कि दीदी, हम सब आपके साथ हैं। पहले भाजपा से विधायक रहीं, अब महापौर हैं हेमलता दिवाकर आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह भाजपा की प्रमुख महिला राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 2012 में सपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद साल-2016 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद हेमलता दिवाकर 2017 से 2022 तक आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं। 2023 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में मेयर चुनाव में 1,08,468 वोटों से जीत दर्ज की। हेमलता ने बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि को हराया था। बिजनेस से जुड़ी हेमलता दिवाकर ने ग्रेजुएट और बीएड किया है। उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 5.13 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो 2017 के विधानसभा चुनाव के समय करीब 2 करोड़ थी। उनके पास पिस्टल (शस्त्र) के साथ टाटा सफारी, एक्सयूवी और क्रेटा जैसी गाड़ियां हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- बंगाल में सरकार आई तो माफिया-मौलाना झाड़ू लगाएंगे, इनसे डरिए मत; गोमाता को कटने, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे सीएम योगी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के असानसोल में कहा- टीएमसी के गुंडे क्या कह रहे हैं, डरिए मत। कोई माफिया क्या कहता है, भयभीत मत होइए। कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की जरूरत नहीं है। आने दीजिए भाजपा की सरकार, सभी आपकी चाटुकारिता करते दिखाई देंगे। बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा- यूपी में सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता। पर्व-त्योहार शांति से मनाए जाते हैं। गुंडागर्दी नहीं है, बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। इसकी गारंटी भाजपा और डबल इंजन की सरकार ही दे सकती है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी लेडी रेडियो होस्ट को कनाडा में सजा:₹83 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ी, मैसेज से खुलासा- गिरोह की भरोसेमंद पार्टनर थी
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसे के 7वें दिन मिला मैनेजर का शव:बॉडी फूलकर ऊपर आई, गोताखोरों ने 30 Km एरिया में ऑपरेशन चलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment