Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्ट्रेस दिव्यांका की मौत के बाद मां बेसुध:गाजियाबाद में भाई बोला-यकीन ही नहीं हो रहा; 50 से अधिक अल्बम; इंस्टा पर 1.3 M फॉलोअर्स

    10 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां घर में बेसुध पड़ी है। घर पर परिचितों और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला जारी है। पूरी फैमिली शॉक में है। भाई हिमांशु सिरोही ने कहा- ‘यकीन नहीं हो रहा कि पल भर में वह हमसे दूर चली गई। सबकुछ ठीक चल रहा था, अचानक दिव्यांका की तबियत बिगड़ी और वह फर्श पर गिरीं। उनके सिर में चोट लग गई। छोटा भाई दिपांशु उसके पास पहुंचा तो पूरा शरीर ठंडा पड़ रहा था। हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन सबकुछ खत्म हो चुका था।’ गाजियाबाद में एक्ट्रेस दिव्यांका की मौत मंगलवार को हो गई थी। बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। कम उम्र में ही शोहरत पाने वाली दिव्यांका ने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया था। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पहले दिव्यांका सिरोही को जानिए… बेटी की मौत से उबर नहीं पा रहा परिवार, रिश्तेदारों का जमावड़ा दिव्यांका के निधन के बाद उनके परिवार पर भी गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार के बाद उनके घर पर रिश्तेदार और परिचित लोग सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। भाई हिमांशु ने कहा कि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया। बात करते करते भावुक हो जा रहे भाई ने कहा- सोचा भी नहीं था कि अचानक से ऐसा हो जाएगा। परिवार का कोई भी मेंबर यकीन नहीं कर पा रहा। बेटी की मौत के बाद मां बेसुध बेटी दिव्यांका की मौत के बाद मां अनीता सिरोही बेसुध हैं। रिश्तेदार और पड़ोसी उनको संभालने में लगे हुए हैं। वह बस इतना ही कह पा रहीं कि हे भगवान, अचानक क्या हो गया। वह कहती हैं कि उसको कोई बीमारी नहीं थी। डॉक्टर के पास ले जाने तक का मौका नहीं मिला। 2018 में जॉब की, फिर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब भी की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं, तब मैंने जॉब छोड़ दी। इसके बाद हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत हुई। शादी पर कहा था- अभी इरादा नहीं शादी के सवाल पर दिव्यांका ने कहा था कि चाहे लव मैरिज हो या अरेंज, शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी। इसलिए बेहतर है कि न खाकर ही पछता लिया जाए। फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। शादी के बाद भी कई चीजें संभालनी पड़ती हैं। मैं अपने परिवार के लिए बेटी नहीं, बेटे की तरह हूं। शूटिंग पर भाई को लेकर जाती थीं इंडस्ट्री को लेकर दिव्यांका ने कहा था कि अगर आप ठीक हों, तो सब कुछ ठीक है। हर जगह हर तरीके के लोग मिलते हैं। जो लोग मैनेज नहीं कर पाते, उनके लिए ये लाइन गंदी है। मेरे पास टीम है। मैं शूटिंग पर अपने भाई को लेकर जाती हूं। पापा को डायबिटीज है, इसलिए वह जा नहीं सकते। ------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन:घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद जमीन पर गिरीं; 50 से ज्यादा गानों में काम कर चुकीं हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया। मंगलवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरीं, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट लगी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा से प्रोडयूशर जीतू और कलाकार विकास उनके घर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 12th का रिजल्ट आज...:लखनऊ में 47,815 स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, 121 केंद्रों पर हुई थी बोर्ड परीक्षा
    Next Article
    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज:लखनऊ में 49,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, ऐसे करें चेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment