Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज:लखनऊ में 49,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम, ऐसे करें चेक

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड की ओर से आज हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने वाला है। जिसको लेकर छात्रों में डर और उत्साह का माहौल है। शाम 4 बजे 49,465 छात्र- छात्राओं के भाग्य का फैसला सामने आएगा। वहीं स्कूलों में टॉपर्स के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही है। पैरैंट्स भी रिजल्ट को लेकर उत्साहित है। लखनऊ में इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर आदर्श कारागार समेत 121 केंद्र बनाए गए थे। हाई स्कूल में कुल 51 हजार 954 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके सापेक्ष 49 हजार 465 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 2489 स्टूडेंट्स हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान गैरहाजिर रहे। 2025 में 92.78% हुए थे सफल 2025 की बोर्ड परीक्षा में कुल 92.78% स्टूडेंट्स सफल रहे थे। जबकि साल 2024 में 89.94% स्टूडेंट्स सफल रहे। कुल मिलाकर करीब 3% का सुधार आया था। 95% अंकों के साथ प्रगति,रितिष और सफल ने जिला टॉप किया था। रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ इवैल्यूएशन इस बार की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुआ था। सफल आयोजन के बाद कॉपियों का इवैल्यूएशन यानी मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्यदिवसों में पूरा किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाने के सख्त निर्देश भी दिए गए थे। छात्रों के लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट की सुविधा माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक रिजल्ट के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतोष न हो, तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड के द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस दिव्यांका की मौत के बाद मां बेसुध:गाजियाबाद में भाई बोला-यकीन ही नहीं हो रहा; 50 से अधिक अल्बम; इंस्टा पर 1.3 M फॉलोअर्स
    Next Article
    हमीरपुर में स्मार्ट मीटर का विरोध:प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर अनशन शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment