Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Election Commission के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त Manish Garg गोरखपुर में करेंगे 17 जिलों की समीक्षा

    8 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग 26 और 27 नवंबर को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पांच मंडलों के 17 जिलों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी दो दिवसीय दौरे के दौरान निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और तैयारियों की प्रगति का जायजा लेंगे। बयान के मुताबिक इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।बयान के मुताबिक 26 नवंबर को गोरखपुर में होने वाली बैठक में गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों के 11 जिलों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी जिनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह 27 नवंबर को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के छह जिलों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा होगी। इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले शामिल हैं।बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा और उनके कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा संबंधित मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक भी हिस्सा लेंगे। बयान के अनुसार, संबंधित जिलों के अधिकारी ‘पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन’ के माध्यम से निर्वाचन तैयारियों, व्यवस्थाओं और प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देंगे। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी इन प्रस्तुतियों के आधार पर तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी की जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी चुनाव: Akhilesh Yadav ने Congress से सीट की जगह जीत के समीकरण पर विचार करने को कहा
    Next Article
    सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Congress को दी सलाह, सीट बंटवारे में जीत के समीकरण पर करें विचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment