Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एल्विश यादव और जिया ने बताया प्यार का असली मतलब:‘एंगेज्ड: रोका या धोखा’ सीजन 2 में मिलेगा इमोशन, ड्रामा और दूसरा मौका

    7 hours ago

    1

    0

    एल्विश यादव और जिया शंकर अपने नए शो ‘एंगेज्ड: रोका या धोखा’ के साथ दर्शकों के सामने लौट रहे हैं। यह शो प्यार को दूसरा मौका देने की थीम पर आधारित है, जहां रिश्तों की परख सिर्फ आकर्षण से नहीं, बल्कि समझ, भरोसे और प्रतिबद्धता से होगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में दोनों कलाकारों ने प्यार की अपनी-अपनी परिभाषा साझा की और बताया कि आज के दौर में रिश्तों की चुनौतियां कैसे बदल गई हैं। शो में ड्रामा, भावनाएं, पारिवारिक सहभागिता और रोका जैसी रस्में भी देखने को मिलेंगी, जो इसे आम डेटिंग रियलिटी शो से अलग बनाती हैं। सवाल: आप दोनों के लिए प्यार क्या है? जवाब/एल्विश यादव: मैं वह घिसा-पिटा जवाब नहीं दूंगा कि प्यार सिर्फ दोस्ती है। प्यार दोस्ती तो है ही, लेकिन उससे कहीं ज्यादा है। यह कई भावनाओं का मिश्रण है। जब आप सामने वाले की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ऊपर रखने लगते हैं और यह सोचने लगते हैं कि उसे कैसा लगेगा, वही प्यार है। जिया शंकर: मेरे लिए प्यार की एक ही परिभाषा नहीं है। प्यार किसी इंसान से हो सकता है, अपने काम से हो सकता है, चीज़ों से या जानवरों से भी हो सकता है। हमने अपने शो से भी बहुत प्यार किया है। हर व्यक्ति के लिए प्यार की परिभाषा अलग होती है, और यह उतना ही गहरा होता है जितना आप उसे महसूस करते हैं। सवाल: आपका शो वेलेंटाइन डे पर आ रहा है। यह किस तरह का प्यार है? जवाब/जिया शंकर: यह प्यार को दूसरा मौका देने वाला प्यार है। यही हमने इस सीजन में दिखाया है। एल्विश यादव: इसमें प्यार के साथ-साथ रिश्तों में होने वाली परेशानियां, झगड़े और उन्हें कैसे सुलझाया जाए, यह सब दिखाया गया है। बहुत भावनाएं हैं, बहुत मस्ती है। मेरे लिए प्यार वही है जब आप सामने वाले की खुशी और जरूरतों को अपने से ऊपर रखते हैं। सवाल: क्या इस बार ड्रामा नहीं होगा? जवाब/एल्विश यादव: ड्रामा क्यों नहीं होगा? ड्रामा तो जरूर है। जिया शंकर: हर घर में झगड़े और मनमुटाव होते हैं। हम उसे ड्रामा कह देते हैं, लेकिन वह भी रिश्तों का हिस्सा है। इस शो में भावनाएं और ड्रामा दोनों भरपूर हैं। सवाल: शो के तीन चरणों के बारे में बताइए? जवाब/एल्विश यादव: शुरुआत में हमारे प्रेम-खोजी प्रतिभागी आते हैं। वे एक-दूसरे को समझते हैं और अपनी अनुकूलता की परीक्षा देते हैं। उनके बीच एक प्रेम-परीक्षण होता है, जिससे पता चलता है कि वे साथ चल सकते हैं या नहीं। दूसरे चरण में उन्हें गंभीर होना पड़ता है। अब वे एक व्यक्ति के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लेते हैं। इधर-उधर तलाश का दौर खत्म हो जाता है। जिया शंकर: तीसरे चरण में रात्रि-भोज के समय उनसे पूछा जाता है कि क्या वे इस रिश्ते को सगाई (रोका) तक ले जाना चाहते हैं या नहीं। अंत में परिवार भी शामिल होते हैं और सगाई की प्रक्रिया दिखाई जाती है। यहां कोई विजेता नहीं होता,सच्चा प्यार ही जीतता है। सवाल: वायरल हुई अंगूठी वाली तस्वीर का किसका विचार था? जवाब/जिया शंकर:यह शो के प्रचार का हिस्सा था। शो का नाम ही ‘एंगेज्ड’ है, इसलिए यह योजना सफल रही और लोगों के बीच चर्चा बनी। एल्विश यादव: इसकी बहुत चर्चा हुई। लोगों ने अपने-अपने अंदाजे लगाए। सवाल: क्या आपने वास्तविक जीवन में प्यार को दूसरा मौका दिया है? जवाब/एल्विश यादव: हां, बिल्कुल दिया है। मेरा मानना है कि प्यार पर कभी भरोसा नहीं छोड़ना चाहिए। अगर एक रिश्ता टूट भी जाए, तो जीवन दोबारा खिल सकता है। प्यार ही दुनिया को चलाता है। जिया शंकर: (मजाक में) इन्होंने तो कई मौके दिए हैं। सवाल: होस्ट के रूप में आप क्या अलग दिखाएंगे? जवाब/एल्विश यादव: लोगों ने मेरा मजाकिया और रोस्ट वाला रूप देखा है, लेकिन इस शो में मेरा गंभीर और सकारात्मक रूप भी दिखेगा। हम दोनों प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हैं। जिया शंकर: हमने प्रतिभागियों को गंभीरता से सलाह दी है। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सच्चे रिश्तों की परीक्षा है। सवाल: आदर्श साथी में क्या गुण होने चाहिए? जवाब/जिया शंकर: कोई तय सूची नहीं होती। समझदारी, भरोसा और आपसी तालमेल सबसे जरूरी है। प्यार किसी से भी हो सकता है। एल्विश यादव: लोग अक्सर सोचते हैं कि साथी कैसा दिखना चाहिए, लेकिन जब सच्चा प्यार होता है, तो ये शर्तें मायने नहीं रखतीं। जो आपको मिल जाता है, वही आपका टाइप बन जाता है। सवाल: 90 के दशक और आज के प्यार में क्या अंतर है? जवाब/एल्विश यादव: आजकल सिचुएशनशिप, घोस्टिंग जैसी नई चीजें आ गई हैं। पहले के समय में मासूमियत और संकोच अधिक था। आज लोग अधिक खुलकर अपनी बात कहते हैं। समय के साथ बदलाव स्वाभाविक है। सवाल: बिग बॉस के बाद आपकी बॉन्डिंग में क्या बदलाव आया? जवाब/जिया शंकर: हम दोनों की अपनी-अपनी यात्रा रही है। एल्विश की प्रगति लोगों ने साफ देखी है। एल्विश यादव: मुझे खुशी हुई कि हम दोनों इस शो को साथ में होस्ट कर रहे हैं। 14 फरवरी यानी कि कल से इसके एपिसोड दर्शकों को देखने को मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गन्ने के आड़ में 28 लाख रुपए की शराब तस्करी:कुशीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिहार ले जाते समय 142 पेटी पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- कनाडा ने UAE को 151 का टारगेट दिया:हर्ष ठाकेर ने फिफ्टी लगाई, जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट झटके

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment