Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गन्ने के आड़ में 28 लाख रुपए की शराब तस्करी:कुशीनगर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिहार ले जाते समय 142 पेटी पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पडरौना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए बोलेरो वाहन और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब और वाहनों की कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपए आंकी गई है। अब जानिए पूरी मामला विस्तार से… कुशीनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री, निष्कर्षण और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 को कोतवाली पडरौना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके 142 पेटी शराब पकड़ी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बोलेरो और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। तलाशी के दौरान गन्ने के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 58 पेटी रॉयल स्टेज सुपीरियर व्हिस्की (प्रत्येक पेटी में 12 बोतल, कुल 696 बोतल, 750 एमएल) और 84 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस (प्रत्येक पेटी में 48 फ्रूटी, कुल 4032 पाउच, 180 एमएल) शामिल हैं। कुल लगभग 1247 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, बोलेरो और स्वराज ट्रैक्टर मय ट्रॉली को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। 4 तस्कर गिरफ्तार, 3 बिहार के गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बहादुर यादव (जनपद पश्चिम चंपारण, बिहार), मनोज राय (सेवरही, कुशीनगर), किशन कुमार यादव और दीपू यादव (दोनों पश्चिम चंपारण, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वे ऊंचे दाम पर शराब बेचकर लाभ कमाना चाहते थे। पुलिस से बचने के लिए शराब को गन्ने के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने कहा- गन्ने में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे पूछ-ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा उक्त शराब को पडरौना से लेकर गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। बिहार में शराब प्रतिबंध के कारण उच्च मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ कमाने की योजना थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पडरौना में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा पडरौना), उ0नि0 अखिलेश त्रिपाठी (चौकी प्रभारी सिधुआ), कांस्टेबल रविप्रकाश सिंह, आशीष पटेल, रजनीकांत, आनन्द गुप्ता, अवधेश यादव और राहुल गुप्ता सहित पुलिस टीम शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा:300 रुपए के लिए गांव के युवक ने गला दबाकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    एल्विश यादव और जिया ने बताया प्यार का असली मतलब:‘एंगेज्ड: रोका या धोखा’ सीजन 2 में मिलेगा इमोशन, ड्रामा और दूसरा मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment