Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलियंस के राज से उठा पर्दा? अमेरिका से कौन सा नया वीडियो आ गया सामने

    5 hours ago

    2

    0

    ईरानी नावों पर एलियंस की जासूसी अमेरिकी फाइटर जेट6 एलियंस के स्पेसक्राफ्ट के साथ आसमान में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की दूसरे ग्रह के लोगों से बातचीत और यूएस के नेशनल पार्क में यूएफओ की लैंड तस्वीरें  आज तक दुनिया के सामने नहीं आई। और ना आई थी एलियंस के होने की सच्चाई। अब तक फिल्मों और कहानियों तक ही एलियंस का जिक्र होता था। लेकिन अब धरती के दूसरे ग्रह पर रहने वाले लोगों के राज से उठने लगा है पन्ना। दुनिया के सामने आया है ऐसा सच जो अब तक किसी ने ना देखा था और ना ही सुना था। यह एक ऐसा सच है जिसने एलियंस से जुड़े तमाम सवालों और रहस्यों पर से पर्दा उठा दिया है। सामने आईं तस्वीरें बताती हैं कि क्या सच में एलियंस होते हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने यूएफओ से जुड़ी बेहद संवेदनशील और डिकोड की गई फाइलों का दूसरा सेट जारी कर दिया है और बता दिया है कि कब और क्यों एलियंस धरती पर उतरे। दावा किया जा रहा है कि आसमान में उड़ने वाली चीज एलियंस का स्पेसक्राफ्ट है। जिससे अमेरिकी वायु सेना ने अपने F16 फाइटर जेट से मार दिलाया। यह वीडियो अमेरिका ने जारी किया है और वीडियो फरवरी 2023 का है। इस फुटेज में अमेरिकी एयरफोर्स का एक फाइटर जेट लेकर ऊपर एक अज्ञात वस्तु को मार गिराते हुए साफ दिख रहा है। यह घटना उस समय हुई थी जब चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका में हड़कंप मच गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आसमान में उड़ने वाली वो चीज थी क्या? इसे भी पढ़ें: रूस तो हमारा पक्का दोस्त है...अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने जयशंकर का दिखा धांसू अंदाजएक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के बाद फेडरल एजेंसीज ने यूएओ से जुड़े सीक्रेट दस्तावेजों को पब्लिक किया। इस नई खेप में कुल 64 फाइल शामिल हैं। इनमें छह पीडीएफ डॉक्यूमेंट्स, सात ऑडियो क्लिप और 51 सनसनीखेज वीडियोस हैं। इन्हीं वीडियोस ने एक बार फिर से एलियम को लेकर नई बहस छोड़ दी है क्योंकि इन आधिकारिक दस्तावेजों में अमेरिकी सेना के सामने आए कुछ ऐसे वाक्य दर्ज है जिन्होंने वैज्ञानिकों और रक्षा विश्लेषकों को हैरान कर दिया था। अमेरिकी सरकार ने एलियंस की जांच करने के लिए पहला आधिकारिक तौर पर प्रोजेक्ट 1949 में शुरू किया था। जिसका नाम प्रोजेक्ट ग्रज रखा था। लेकिन कई सोर्सेज का मानना है कि अमेरिका ने यह प्रोग्राम 1935 के बाद से ही शुरू कर दिया था और वह दुनिया को यह नहीं बताना चाहता था कि वो दूसरे ग्रह के लोगों के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए अमेरिका ने अपने खास मकसद के लिए इस प्रोग्राम से जुड़ी जानकारियों की दूसरी खेप को जारी किया है ताकि दुनिया एलियंस के सच को जान सके। अमेरिका अपनी रिसर्च फाइलों को आखिर क्यों दुनिया के सामने ला रहा है?इसे भी पढ़ें: मुझे भारत से प्यार... PM मोदी को सरप्राइज कॉल कर क्या बोले ट्रंप?यह बड़ा सवाल है जो अमेरिका 1935 से यूएफओ प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है और कभी भी दुनिया के सामने अपनी रिसर्च को नहीं रखता वो अमेरिका अचानक यूएफओ प्रोजेक्ट से जुड़ी रिसर्च की फाइलों का दूसरा बैच जारी कर रहा है। आज नहीं तो कल अमेरिका का यह सच भी सामने आ ही जाएगा। लेकिन अभी जो उसने 51 सनसनीखेज वीडियोस जारी किए हैं, जिनमें से यह वीडियो भी शामिल है। यह वीडियो अमेरिकी सेना के थर्मल सेंसर से रिकॉर्ड की गई है। इसमें एक चमकती हुई रहस्यमई वस्तु समुद्र के ऊपर बेहद तेज गति से होती दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह ऑब्जेक्ट एक सैन्य जहाज के पास से तेजी से गुजरता नजर आ रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह घटना परर्शियन गल्फ यानी अरब की खाड़ी क्षेत्र में हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि यह एलियन टेक्नोलॉजी है। और देखिए जो वीडियो अमेरिका ने जारी किया है उसे देखने के बाद लगता है कि धरती के बाहर भी कोई ऐसा ग्रह है जहां पर लोग रहते हैं और हम उन्हें एलियंस मानते हैं और यही वो लोग हैं जो कि किसी खास मकसद से हमारी धरती पर बीच-बीच में आकर यहां पर अपना प्रेजेंस बताते रहते हैं। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया के सामने जिन दस्तावेजों से लेकर वीडियो और फोटोस जारी कर दिया है। इन फाइलों में सबसे ज्यादा चर्चा इस 6 सेकंड के वीडियो की हो रही है। इस रहस्यमई वीडियो ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। इसे भी पढ़ें: कोई कमी नहीं आने देंगे...अमेरिका के साथ डील होते ही रूस का भारत पर तगड़ा ऐलान!सबसे दिलचस्प हिस्सा अपोलो 12 मिशन का ट्रांसक्रिप्ट माना जा रहा है। इसमें अंतरिक्ष यात्री उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान के पास चमकती चीजें दिखने की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। अपोलो 12 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया कि गहरे अंतरिक्ष में जब उनकी आंखें बंद होती थी तब उन्हें अचानक चमकती हुई रोशनी दिखाई देती थी। कुछ अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि यह रोशनियां उनकी नजर के सामने क्षैतिज दिशा में तेजी से गुजरती हुई लकीरों जैसी लगती थी। दूसरों ने इसे ऐसा बताया जैसे किसी ने अंतरिक्ष यान के अंदर उनकी आंखों के सामने अचानक एक छोटी सी टॉर्च चमका दी। हालांकि बाद में नासा ने निष्कर्ष निकाला कि यह घटना बाहरी वस्तुओं की वजह से नहीं थी। बल्कि संभवतः कॉस्मिक किरणों के अंतरिक्ष यात्रियों के रेटिना से टकराने के कारण होती थी। जिससे उन्हें यह चमक दिखाई देती थी। कॉस्मिक किरण अंतरिक्ष से आने वाली अत्यंत तेज और ऊर्जावान कण होते हैं जो प्रकाश की गति के करीब यात्रा करते हैं और पूरे ब्रह्मांड में घूमते रहते हैं।The #Pentagon has released a video showing a flying #alien. A mysterious object was spotted in the sky over the #US.pic.twitter.com/hLTPDn62yA— Alexport 🇺🇦 (@AlexAlexx974431) May 23, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेटर नहीं PLA की कमांडर, बीजिंग में एलन मस्क की जासूसी करा रहे थे जिनपिंग?
    Next Article
    क्या बहुत बड़े हमले की प्लानिंग में था ईरान? मक्का-मदीना पर सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय का चौंकाने वाला फैसला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment