Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग:दिल्ली में समीक्षा बैठक के बाद फैसला; खराब परफॉर्मेंस वाले 6 जिलाध्यक्षों की छुट्टी तय

    6 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलावों का दौर शुरू हो गया है। 'संगठन सृजन अभियान' के तहत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने 5 अगस्त को एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ (सेल्स) और उनकी जिला व ब्लॉक स्तरीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। दिल्ली में दो दिन से चल रही समीक्षा बैठक के बाद लिए गए इस फैसले से राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नए सिरे से बनेगी प्रदेश कार्यकारिणी, जल्द भंग हो सकती है MPCC पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम संगठन के व्यापक पुनर्गठन का पहला चरण है। रिपोर्ट कार्ड के आधार पर छंटनी: D-ग्रेड वाले जिलाध्यक्ष हटेंगे पार्टी ने पिछले साल अगस्त में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों के काम का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है, जिसके आधार पर अब कार्रवाई की जाएगी। पटवारी बोले- संगठन को नए स्वरूप में तैयार करेंगे दैनिक भास्कर से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा- राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने सभी विभाग और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयों को भंग किया है। संगठन को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई आदेश की कॉपी संगठन पुनर्गठन और भंग करने का यह आधिकारिक आदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया गया है। इनमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी की सलाह- सोशल मीडिया इस्तेमाल में सावधानी बरतें:BJP में शामिल हुए सांसदों से कहा, संसद में चिल्लाने या गुस्से में बोलने की जरूरत नहीं
    Next Article
    22 दिन विदेश टूर, 2 दिन प्रचार...ऐसे जीतेंगे बिहार?:तेजस्वी ने क्या सरेंडर कर दिया है, प्रशांत किशोर BJP से ज्यादा उनके लिए बड़ा खतरा; 4 कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment