Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनकाउंटर में घायल बदमाश हैलट अस्पताल से भागा:पुलिस ने दोबारा पकड़ा, सुरक्षा में 4 पुलिसवाले लगे थे; हाईवे पर बाइक लूटी थी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से एक शातिर बदमाश शुक्रवार सुबह अस्पताल से फरार हो गया। बर्रा में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे माइनर ऑपरेशन थियेटर में एडमिट कराया गया था। उसे तीन दरोगा और एक सिपाही की सुरक्षा में लाया गया था। एक गार्ड के मुताबिक, दो दरोगा हैलट के बाहर बनी चौकी में चले गए। एक दरोगा बाहर खड़ा था, एक सिपाही ऑपरेशन थियेटर के बाहर था। इसी बीच आरोपी माइनर ऑपरेशन थियेटर से बदमाश निकला और भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच भी बदमाश की तलाश में लगी। इसी बीच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हैलट से ही पकड़े जाने का दावा किया है। उधर, पुलिस चौराहे पर भी अलर्ट हो गई थी, गाड़ियों को रोककर फरार बदमाश को ढूंढती रही। ये वही आरोपी है, जिसने 24 घंटे पहले हाईवे पर तमंचे के दम पर युवक से मोबाइल और बाइक लूटी थी। फरार बदमाश जूही परमपुरवा निवासी मुन्ना है। 2 तस्वीरें देखिए- हाईवे पर लूट की वारदात, तमंचा तानकर छीनी बाइक बर्रा क्षेत्र के योगेंद्र विहार खाड़ेपुर निवासी मोहित निषाद गुरुवार सुबह बाइक से जा रहे थे। तभी सिंह ढाबा और पेट्रोल पंप के बीच पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर एक ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बाइक की चाबी छीनकर उन्हें नीचे उतारा गया और दूसरे आरोपी ने मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, एक बदमाश को लगी गोली घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चेकिंग अभियान शुरू किया। गुरुवार रात करीब 2 बजे फत्तेपुर रोड पर पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार दिखे। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। घायल बदमाश की पहचान जूही परमपुरवा निवासी मुन्ना के रूप में हुई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या हमें 'खुल जा स‍िमस‍िम' कहना पड़ेगा? राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले खड़गे
    Next Article
    विधवा को बंधक बनाकर प्रेमी और होटल-संचालक ने रेप किया:अलीगढ़ जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया; गाजियाबाद की रहने वाली है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment