Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EO बोला- यह तेरे बाप का ऑफिस नहीं...मैं हूं मालिक:बागपत में अधिशासी अधिकारी ने सभासद से की अभद्रता

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार भड़ाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में ईओ भड़ाना एक सभासद संजय रुहेला के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना आउटसोर्सिंग स्टाफ के तीन महीने से बकाया वेतन को लेकर हुए हंगामे के दौरान हुई। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन तीन महीने से रुका हुआ है। इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राजुद्दीन और ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना के बीच लगातार खींचतान चल रही है। दोनों ही एक-दूसरे पर वेतन रोकने का आरोप लगा रहे हैं। आज नगर पालिका में उस समय हंगामा हो गया जब आउटसोर्सिंग स्टाफ के कर्मचारी और स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे। उनके साथ सभासद संजय रुहेला भी मौजूद थे। सभासद रुहेला ने ईओ भड़ाना से कहा कि कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनका वेतन जारी किया जाना चाहिए। इसके बाद अधिशासी अधिकारी भड़क गए और सभासद से अभद्रता करते हुए कहा, 'यह तेरे बाप का ऑफिस नहीं है, यहां का मालिक मैं हूं। यहां आकर राजनीति करने की जरूरत नहीं है।' इस दौरान अध्यक्ष राजुद्दीन भी मौके पर मौजूद थे। ईओ द्वारा सभासद के साथ की गई इस अभद्रता की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिशासी अधिकारी को उनके पद से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि जब से वे इस पद पर आए हैं, नगर पालिका आए दिन विवादों में रहती है। पहले उन पर किसानों ने अपने चहेते ठेकेदारों को नाले का ठेका देने का आरोप लगाया था, और कर्मचारियों ने भी वेतन रोकने का आरोप लगाया है। फिलहाल, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जल्द से जल्द अपना बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने ईदगाह के पास पीने के पानी की समस्या का भी जिक्र किया, जिसके समाधान न होने की शिकायत कर्मचारियों से की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 12 वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:भाई ने शादी के लिए मांगी थी फोटो, टेंशन में उठाया कदम
    Next Article
    बीएलओ ने प्राथमिक विद्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की:बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से थे नाराज, परिजन जबरन शव ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment