Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 12 वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:भाई ने शादी के लिए मांगी थी फोटो, टेंशन में उठाया कदम

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरदिलपुर इलाके में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे 12 वीं की छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। उसका शव कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। अब विस्तार से पढिए पूरा मामला मृतका की पहचान अंशु गौड़ के रूप में हुई है। वह पकड़हवा थाना भगवत घाट, देवरिया जिला की रहने वाली थी। गोरखपुर में वह अपनी बड़ी बहन मंजू के साथ केदार सिंह के मकान में तीसरे मंजिल पर किराए पर रहती थी। अंशु 12 वीं क्लास में कम नंबर आने से वो नए सेशन में दुबारा एडमिशन लेने वाली थी। इस बीच वो कंप्यूटर क्लास भी करती थी। वो पुरदिलपुर इलाके में अपनी बड़ी बहन मंजू के साथ रहती थी। उसकी बहन शहर में ही जॉब करती थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को कंप्यूटर क्लास से लौटने के बाद अंशु अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक के परिवार को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में जब दरवाजा जब लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब वो लोग जंगले से देखा तो अंशु का शव फंदे से लटका मिला। इसकी पूरे घंटना का सूचना मकान मालिक ने उसकी बड़ी बहन को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद आसपास भी इकट्ठा हो गए। लोगों में ये मामला चर्चा का विषय बना गया। लोग इस घटना के बारे में और सुसाइड के कारणों का अपने अपने स्तर से कयाश लगा रहे है। बड़ी बहन मंजू रोते हुए बोली- ‘अंशु की बहन मंजू ने ये बताया कि- मैंने अपनी बहन को खो दिया है। मेरी बहन अब नहीं रही। अभी कुछ दिन पहले भईया मजाक में उसका फोटो शादी के लिए मांगे थे। शायद इसके वजह से वो परेशान हो गई।’ पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वजह स्पष्ट हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस के सामने दूल्हा-दुल्हन ने लिया 7वां फेरा:औरैया में उल्टे फेरे की बात कह लड़की ने सामान फेंका, लड़का बोला- इसका दिमाग ठीक नहीं
    Next Article
    EO बोला- यह तेरे बाप का ऑफिस नहीं...मैं हूं मालिक:बागपत में अधिशासी अधिकारी ने सभासद से की अभद्रता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment