Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    EPG Report अब प्रासंगिक नहीं, India-Nepal रिश्ते Vision Document से तय होंगे: विदेश सचिव

    23 hours ago

    1

    0

    भारत ने सोमवार को कहा कि नेपाल के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत के दौरान अंतिम रूप दिए गए दृष्टिपत्र से निर्देशित होंगे और प्रख्यात व्यक्तियों के समूह (ईपीजी) की लंबे समय से लंबित रिपोर्ट अब प्रासंगिक नहीं रह गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष बालेंद्र शाह के बीच यहां हुई बैठक के बाद यह दृष्टिपत्र जारी किया गया। जनवरी 2016 में गठित ईपीजी को 1950 की नेपाल-भारत मैत्री संधि सहित दोनों देशों के बीच हुए समझौतों और संधियों की समीक्षा करने का जिम्मा सौंपा गया था।ईपीजी ने दोनों देशों की मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप द्विपक्षीय संधियों और समझौतों को अद्यतन करने की सिफारिश की थी। हालांकि, विभिन्न कारणों से रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत को ईपीजी की सिफारिशों पर आपत्ति थी।दृष्टिपत्र में कहा गया है, जल संसाधन, ऊर्जा, व्यापार एवं वाणिज्य और सीमा से जुड़े मुद्दों सहित सभी लंबित मामलों का समाधान आपसी चर्चा और संवाद के माध्यम से किया जाए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेसवर्ता में कहा, ‘‘हम भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने के दृष्टिकोण पर विचार कर रहे हैं। हम पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं।इसलिए, मेरे विचार से आपने जिस रिपोर्ट का जिक्र किया है, वह प्रासंगिक नहीं है। मिसरी ईपीजी की रिपोर्ट और दोनों देशों के बीच लंबे समय से लंबित सीमा विवाद के समाधान के तरीके को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SKM 26 नवंबर को करेगा देशव्यापी आंदोलन, MSP गारंटी समेत कई मांगों पर 100 जगहों पर प्रदर्शन
    Next Article
    Aparna Yadav ने Azam Khan पर साधा निशाना, रिहाई के सवाल पर कहा- ऐसे असुरों की बात नहीं करनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment