Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम लिखी गाड़ी ने अधिवक्ता को टक्कर मारी, VIDEO:मां-भांजे के साथ बहन को देखने अस्पताल जा रहे थे, विरोध पर ड्राइवर ने गाली दी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के चंदौसी में एक अधिवक्ता को 'एसडीएम' लिखी सफेद बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी चालक पर गाली देने और मौके से भागने का आरोप है। यह पूरी घटना पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मुंसिफ रोड पर शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। चंदौसी तहसील में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता मोहम्मद जावेद इब्राहिम अपनी बहन को देखने एक निजी अस्पताल जा रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार सफेद बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अधिवक्ता की बाइक पर उनकी मां शबाना और भांजा सालार भी सवार थे। बोलेरो की टक्कर से एक अन्य बाइक और एक साइकिल सवार बुजुर्ग भी प्रभावित हुए, हालांकि सभी सुरक्षित बताए गए हैं। अधिवक्ता मोहम्मद जावेद इब्राहिम ने बताया कि टक्कर लगने के बाद जब उन्होंने गाड़ी रोकने की कोशिश की, तो चालक ने उन्हें गाली दी और गाड़ी लेकर फरार हो गया। उन्होंने थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें 'एसडीएम' लिखी बोलेरो द्वारा टक्कर मारने और चालक द्वारा गाली देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। अधिवक्ता ने पुलिस को घटना का सीसीटीवी वीडियो भी उपलब्ध कराया है। इंस्पेक्टर अनुज तोमर ने बताया कि अधिवक्ता मोहम्मद जावेद इब्राहिम की लिखित शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस गाड़ी पर 'एसडीएम' लिखा हुआ था, वह चंदौसी के एसडीएम की गाड़ी नहीं है। इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर भारी मात्रा में जहरीला पनीर और तेल जब्त:बरेली से कानपुर तक फैला मिलावटी पनीर का नेटवर्क, खाद्य विभाग ने छापेमारी की
    Next Article
    कानपुर में 8.30 करोड़ पर जमा करने पर छूटेगी लैंबॉर्गिनी:CJM कोर्ट ने दी कार छोड़ने की मंजूरी, कार को थाने में मिला था VIP ट्रीटमेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment