Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसडीएम ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:तीन केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जांच, नकलविहीन परीक्षा के निर्देश

    15 hours ago

    1

    0

    जालौन के कोंच में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्योति सिंह ने तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षाओं को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सबसे पहले अमर चन्द्र महेश्वरी इंटर कॉलेज पहुंचीं। यहां कक्षाओं में प्रकाश व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने विद्यालय प्रशासन को तत्काल बिजली और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा परीक्षा से पहले सभी कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। यहां बैठने की व्यवस्था मानकों के अनुरूप व्यवस्थित नहीं मिली। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को तुरंत सिटिंग प्लान ठीक करने, डेस्क-बेंच सुव्यवस्थित लगाने और परीक्षा नियमों के अनुसार उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसआरपी इंटर कॉलेज का भी दौरा किया गया, जहां व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गईं। हालांकि, परिसर में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने और परीक्षा पूर्व विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा गया। इस दौरान सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था और नकल रोकने के इंतजामों की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ज्योति सिंह ने सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, पेयजल और अन्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आएंगी:चार घंटे राम मंदिर परिसर में रहेंगी, 400 श्रमिकों को सम्मानित करेंगी
    Next Article
    बाबा घुइसरनाथ धाम में 31वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव संपन्न:रितेश-आस्था ने बांधा समां, तीन दिवसीय महोत्सव की शाम यादगार बनी; देखें, 14 तस्वीरें...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment