Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा घुइसरनाथ धाम में 31वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव संपन्न:रितेश-आस्था ने बांधा समां, तीन दिवसीय महोत्सव की शाम यादगार बनी; देखें, 14 तस्वीरें...

    14 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के बाबा घुइसरनाथ धाम में आयोजित तीन दिवसीय 31वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव की शाम भोजपुरिया संगीत, भक्ति और देशप्रेम के रंग में सराबोर नजर आई। खचाखच भरे ऑडिटोरियम से लेकर अति विशिष्ट दीर्घा तक दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिला दीर्घा में उमड़ी भारी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन को आधी रात तक मशक्कत करनी पड़ी। भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से की। “विश्वास करा तू मइया पे…” की प्रस्तुति पर हर-हर महादेव के उद्घोष गूंज उठे। इसके बाद “पांडेय जी का बेटा हूं” और “जा ए चंदा ले आवा खबरिया” जैसे लोकप्रिय गीतों पर युवाओं का जोश चरम पर दिखा और पूरा पंडाल झूम उठा। पहले देखें, 10 तस्वीरें… भोजपुरी सिने स्टार आस्था सिंह ने भी अपने गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। “अइसे ना सतावा हमके” और “प्यार केतनो से न करिहा” जैसे गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी ने “बोल बम बोल…” सहित कई भक्ति और फिल्मी तरानों से दर्शकों का दिल जीता। फोक मीडिया फाउंडेशन, लखनऊ की नीतू सिंह के सांस्कृतिक दल ने भजन, भावनृत्य और लोककलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव में विधायक आराधना मिश्रा मोना के पुत्र राघव मिश्र ने “तेरी मिट्टी में मिल जावां” की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। मंच पर रितेश पांडेय की संगत ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया। कार्यक्रम को देखने के लिए चारों ओर से भीड़ उमड़ पड़ी। हालात को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय स्वयं मौके पर पहुंचे और सीओ व थाना प्रभारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना भी भीड़ को शांत कराने में सक्रिय दिखे। सांस्कृतिक संध्या में “भस्मासुर वध” और “कालिया मर्दन” जैसी पौराणिक नृत्य-नाटिकाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। रिदम संस्था (दिल्ली) के कलाकारों ने “ऐ वतन”, “तेरी मिट्टी”, “संदेशे आते हैं” और “मां तुझे सलाम” जैसे देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना ने रितेश पांडेय, आस्था सिंह और रवि त्रिपाठी को शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन रवि त्रिपाठी तथा संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा ‘हरिहर’ ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसडीएम ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:तीन केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जांच, नकलविहीन परीक्षा के निर्देश
    Next Article
    बुनकरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की:सर्वे के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment