Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएसपी ने जिला न्यायालय सुरक्षा का किया औचक निरीक्षण:सीसीटीवी, स्कैनर, मेटल डिटेक्टर और हवालात की व्यवस्था जांची

    6 hours ago

    1

    0

    एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. इलामारन जी ने जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की गहनता से जांच की। एसएसपी ने न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे स्कैनर और मेटल डिटेक्टर की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी निगरानी व्यवस्था को भी बारीकी से परखा गया। देखें, 3 तस्वीरें… निरीक्षण के दौरान, न्यायालय परिसर में स्थित हवालात की भी जांच की गई। एसएसपी ने पूरे न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और सभी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी के इस औचक निरीक्षण से न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की गंभीरता स्पष्ट हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंटर पर एंट्री न मिलने से रो पड़ी छात्रा, VIDEO:गोरखपुर में 100 से अधिक को एग्जाम देने से रोका, अभ्यर्थियों ने सड़क जाम किया
    Next Article
    गौरीगंज में विकास की नई सौगात:विधायक ने नवनिर्मित संपर्क मार्गों का लोकार्पण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment