Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने महाशिवरात्रि सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया:शोभायात्रा मार्ग, प्रमुख मंदिर और सीसीटीवी कैमरे जांचे, पूजा भी की

    14 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी द्विवेदी ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ जनपद के प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल और भीड़ प्रबंधन का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की भी जांच की। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद, थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्रान्तर्गत निकलने वाली शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। शोभायात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, बैरिकेडिंग, सुरक्षा बिंदुओं और पुलिस पिकेट की समीक्षा की गई। अधिकारियों को शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत, पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में विधिवत फूल-माला अर्पित कर दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात, थाना सिंधौली क्षेत्रान्तर्गत स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में बाबा शिव त्रिलोकीनाथ धाम ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक को सम्मानित भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 को विधानसभा घेराव में शामिल होंगी अयोध्या कांग्रेस:महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण की अगुवाई में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे
    Next Article
    घाटमपुर में शिव-पार्वती का विवाह हुआ:शिव बारात में बुंदेली दीवारी, कलाकारों ने शिव तांडव किया; घोडों ने भी डांस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment