Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    17 को विधानसभा घेराव में शामिल होंगी अयोध्या कांग्रेस:महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण की अगुवाई में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे

    12 hours ago

    1

    0

    17 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी की सक्रिय भागीदारी रहेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर सहभागिता सुनिश्चित करेगी। यह निर्णय संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ‘रानू’ की अगुवाई में कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगे। महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के खिलाफ होगा घेराव इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ‘रानू’ ने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है। 17 फरवरी का विधानसभा घेराव कार्यक्रम जनता की आवाज को बुलंद करने का एक सशक्त माध्यम होगा। उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने कहा कि 17 को सेवादल के स्वयंसेवक अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे। महानगर प्रवक्ता विनायक धर द्विवेदी ने बताया कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू ने सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर की आत्महत्या के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष परिवार से मिले:बुलंदशहर में मिल प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग, राशन भी उपलब्ध कराया
    Next Article
    एसपी ने महाशिवरात्रि सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण किया:शोभायात्रा मार्ग, प्रमुख मंदिर और सीसीटीवी कैमरे जांचे, पूजा भी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment