Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने सब-इंस्पेक्टर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:मऊ में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जांची, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

    19 hours ago

    1

    0

    मऊ एसपी इलामारन ने आगामी उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 12 मार्च 2025 को पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के सोनीधापा इंटर कॉलेज और डीसीएसके डिग्री कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संसाधनों और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच की। यह परीक्षा मऊ जनपद में 14 और 15 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर 24,960 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जो दो पालियों में अपनी परीक्षा देंगे। एसपी इलामारन ने परीक्षा को त्रुटिरहित और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पहलू की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अनिल कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में युवक की मौत, 27 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज:पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया, जमीन विवाद में पिटाई से आहत था
    Next Article
    पिल्ले को बचाने सुरंग में घुसा 4 साल का मासूम:जेसीबी से 2 घंटे तक चली खुदाई के बाद काल के गाल से सुरक्षित बाहर निकला बच्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment