Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के लिए मऊ-वलसाड स्पेशल ट्रेन शुरू:28 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगा लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    रेल प्रशासन ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मऊ-वलसाड-मऊ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 28 फरवरी से 8 मार्च तक संचालित होगी और दोनों दिशाओं से दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे रेलयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05017 मऊ-वलसाड स्पेशल 28 फरवरी को मऊ से दोपहर 03:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन शाम 06:15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 12:35 बजे वलसाड पहुंचेगी। अपने यात्रा मार्ग में यह ट्रेन बेलथरा रोड, सलेमपुर जंक्शन, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी जंक्शन, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन, रतलाम, वडोदरा जंक्शन और सूरत स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 05018 वलसाड-मऊ स्पेशल वलसाड से 1 मार्च को दोपहर 03:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद मऊ के लिए आगे बढ़ेगी। इसका मार्ग भी आने वाली ट्रेन के समान ही होगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एसएलआर/डी-दो, सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर श्रेणी के 11, एसी तृतीय श्रेणी के दो और एसी द्वितीय श्रेणी का एक कोच शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने ली परेड की सलामी:यूपी-112 के वाहनों को देखा, पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण किया
    Next Article
    संजय सेतु मरम्मत से पहले बनेगा अस्थाई पीपे का पुल:प्रयागराज से मंगाए जा रहे पीपे के पुल, NHAI ने 1 माह, PWD ने 1.5 माह का समय मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment