Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी सरवनन टी ने शुरू कराई थानेदारों की गुप्त जांच:ऑपरेशन चक्रव्यूह से अपराधियों पर कार्रवाई तेज, कई थानों में फेरबदल संभव

    11 hours ago

    1

    0

    अमेठी जिले की कमान संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक सरवनन टी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए सख्त रुख अपनाते हुए पूरे जिले में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, एसपी ने थानों के कामकाज की समीक्षा भी शुरू कर दी है। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। यह अभियान जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने काम में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों की गुप्त जांच शुरू कराई है। बताया जा रहा है कि कई बड़े थानों की जिम्मेदारी संभाल रहे थाना प्रभारी एसपी की निगरानी में हैं। विभिन्न स्तरों से मिल रही गोपनीय रिपोर्टों के आधार पर थाना प्रभारियों की तैनाती का आकलन किया जा रहा है। जिन थानों में कानून व्यवस्था को लेकर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं, वहां बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि जिले के कई थाना प्रभारी एसपी की कसौटी पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में थानों में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने की संभावना है। पुलिस महकमे में भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जल्द ही कुछ अहम प्रशासनिक निर्णय ले सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में लापता महिला का खेत में मिला शव:मानसिक रूप से अस्वस्थ, 10 मार्च से लापता थीं, नहर के पास बरामद
    Next Article
    सड़क हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत:छात्रा का पैर कटा, कोचिंग से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment