Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी देहात ने कार्तिक गंगा मेले की सुरक्षा जांची:बुलंदशहर में किया निरीक्षण, भीड़ और ट्रैफिक संभालने के निर्देश दिए

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार रात करीब 10 बजे एसएसपी बुलंदशहर के निर्देश पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने अनूपशहर स्थित गंगा स्नान मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ घाटों पर की पैदल गश्त निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव और थाना अनूपशहर के पुलिस बल के साथ मेला परिसर और प्रमुख घाटों पर पैदल गश्त की। इस दौरान मेले में संभावित भीड़ के प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया। भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था के निर्देश मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए एसपी देहात ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण और यातायात डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर जोर एसपी देहात ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके साथ ही मेला परिसर में अराजक तत्वों, जेबकतरों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर गंगा स्नान कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में बर्तन मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडों और सरिया से हुई मारपीट, सात लोग नामजद
    Next Article
    दलित बस्ती में प्रभारी मंत्री की चौपाल:इटावा में बेबी रानी मौर्य बोलीं- गुंडों और भू-माफियाओं से बचना है तो योगी सरकार बनानी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment