Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एससी-एसटी आयोग सदस्य ने गंगाघाट नगर पालिका का किया निरीक्षण:कहा- नगर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में एससी-एसटी आयोग के सदस्य और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रमेश चंद ने मंगलवार को गंगाघाट नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, सफाई व्यवस्था, जनसमस्याओं के निस्तारण और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री के अचानक निरीक्षण से नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रमेश चंद कुंडे ने सबसे पहले कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से लंबित शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने नगर क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान, कूड़ा उठान व्यवस्था और नालों की सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। मंत्री ने नगर पालिका में आए नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कई लोगों ने जल निकासी, सड़क मरम्मत और नियमित सफाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। मंत्री ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया और कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। नगर पालिका अधिकारियों ने मंत्री को चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HPCL प्लांट कांड, मुंबई से टीम बदायूं पहुंची:संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसएसपी से की चर्चा
    Next Article
    सहारनपुर के रिसोर्ट में गैस पाइपलाइन में लगी आग:समय रहते काबू, टला हादसा; मालिक ने कनेक्शन पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment