Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के रिसोर्ट में गैस पाइपलाइन में लगी आग:समय रहते काबू, टला हादसा; मालिक ने कनेक्शन पर उठाए सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित ग्रांड रिसोर्ट में मंगलवार दोपहर गैस पाइपलाइन में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार दोपहर फायर ब्रिगेड को दिल्ली रोड स्थित रिसोर्ट में एलपीजी पाइपलाइन से गैस रिसाव के कारण आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर ग्रांड रिसोर्ट की गैस पाइपलाइन में आग लगी पाई गई। रिसोर्ट के कर्मचारियों ने अपने फायर सेफ्टी सिस्टम का उपयोग कर आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था। इसके बाद फायर टीम ने आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को सुरक्षित किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा रिसोर्ट परिसर के बाहर कूड़े में आग लगाने के कारण हुआ। कूड़े की आग से पास में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन में रिसाव हुआ और आग भड़क गई। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। रिसोर्ट प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने गैस कनेक्शन के लिए न तो आवेदन किया है और न ही कोई भुगतान किया है। ऐसे में परिसर में गैस पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही थी और उसमें गैस कैसे पहुंच गई, यह एक बड़ा प्रश्न है। यह भी जांच का विषय है कि क्या संबंधित गैस कंपनी द्वारा बिना अनुमति के पाइपलाइन बिछाई जा रही थी, या फिर सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई। प्रशासन ने मामले की जांच के संकेत दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एससी-एसटी आयोग सदस्य ने गंगाघाट नगर पालिका का किया निरीक्षण:कहा- नगर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है
    Next Article
    जौनपुर में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment