Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बच्चों से भरी स्कूली वैन खाई में पलटी:चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने निकाला बाहर, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    एटा के अलीगंज बाईपास पर शुक्रवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिर गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए, जबकि मौके पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। वैन स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लोगों का कहना है कि यदि समय पर मदद न मिलती, तो हादसा और गंभीर हो सकता था। वैन में घायल बच्चे दर्द से कराह रहे थे हादसे के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। वैन में घायल बच्चे दर्द से कराह रहे थे, लेकिन मौके पर न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। परिजन जब तक पहुंचे, तब तक कई बच्चों को अलग-अलग लोगों द्वारा निजी और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका था, जिससे उनकी स्थिति को लेकर भ्रम बना रहा। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को भी घटना की सूचना समय पर नहीं मिल सकी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक न तो वैन वहां मौजूद थी और न ही घायल बच्चे, जिससे प्रशासनिक तंत्र की सुस्ती उजागर हो गई। वाहन की फिटनेस, चालक की योग्यता सवाल बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वैन जीडी इंटरनेशनल स्कूल की थी। ऐसे में स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाहन की फिटनेस, चालक की योग्यता और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बार-बार ऐसे हादसे सामने आने के बावजूद न तो स्कूल प्रबंधन सतर्क हो रहा है और न ही प्रशासन प्रभावी कदम उठा रहा है। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कस्बा इंचार्ज मनीष बालियान ने बताया- थाना स्तर पर घटना की स्पष्ट सूचना नहीं थी और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। उनका यह बयान भी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी ने महिला आरक्षण, बंगाल चुनाव पर उठाए सवाल:राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर में भाजपा पर हमला, 2027 जीतने का दावा
    Next Article
    बदायूं में पासिंग आउट परेड से पहले ग्रैंड रिहर्सल:रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण की उत्कृष्ट झलक पेश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment